Live|

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

Google Search

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

author-image

New Update

Entertainment Live

Entertainment Live Photograph: (News Nation)

Entertainment News Live Updates: सिनेमाघरों में रजनीकांत की जेलर 2 रिलीज हो गई है और दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. दूसरी ओर सलमान खान ट्रेंड कर रहे हैं. उन्होंने पिता सलीम खान के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं. वहीं, बर्थडे की बात करे तो 15 अक्टूबर को अली फजल अपना जन्मदिन मना रहे हैं. मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग में बने रहें.

  • Oct 15, 2026 12:18 IST

    Entertainment News Live Updates: टी-शर्ट विवाद पर अर्जुन बिजलानी की पत्नी ने मांगी माफी

    अर्जुन बिजलानी ने एक ऑफिशियली बयान शेयर किया है. इसमें कपल ने कहा, 'हम नेहा स्वामी बिजलानी से जुड़ी मौजूदा स्थिति और हाल ही में उनके द्वारा पहनी गई उस टी-शर्ट को लेकर बात करना चाहते हैं, जिस पर पैगंबर के बारे में उर्दू में कुछ शब्द लिखे हुए थे।.नेहा जब यह टी-शर्ट पहन रही थीं, तब वह इस पर लिखे शब्दों के मतलब और महत्व से पूरी तरह अनजान थीं. किसी भी व्यक्ति या समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने, उनका अनादर करने या उन्हें ठेस पहुंचाने का हमारा कोई इरादा नहीं था. हम सभी धर्मों, आस्थाओं और विश्वासों का दिल से सम्मान करते हैं, और कभी भी जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे.

  • Oct 15, 2026 10:46 IST

    Entertainment News Live Updates: एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस

    आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत  छोड़ने का नोटिस भेजा गया है. इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. मुंबई पुलिस के अनुसार, भारतीय नागरिक न होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण, उनके खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट (प्रवासन अधिनियम) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.

  • Oct 15, 2026 09:48 IST

    Entertainment News Live Updates: अक्षय कुमार के गाने पर खर्च होंगे 1 करोड़ रुपये

    अक्षय कुमार अनीस बज्मी की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म के लिए देहरादून में एक खास गाने की शूटिंग कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक, इस गाने पर मेकर्स करीब 1 करोड़ रुपये खर्च करने वाले हैं.

  • Oct 15, 2026 08:55 IST

    Entertainment News Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' हुई रिलीज

    रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फैंस इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. ऋतिक के कैमियो ने भी जीता दिल.

    First Half:💥💥💥💥💥 Interval ended on a very high note…Rajini sir masss #Hukum #Jailer2 💥💥💥 https://t.co/CHwYwKQB4I

    — Kalyan (@KalyanRamcharan) October 15, 2026
  • Oct 15, 2026 08:15 IST

    Entertainment News Live Updates: सलमान खान ने पिता सलीम के साथ शेयर की तस्वीरें

    सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ कई पिक्स शेयर की हैं. फोटोज में दोनों काउबॉय हैट पहने नजर आ रहे हैं. सलमान अपने पिता के कंधों पर झुककर पोज देते दिखाई दे रहे हैं.

    Howdy partner hee haw at 91 at 1 having one, baap baap hota hai, he is the real monster, hum sab ke baap mein hai dum Vande Mataram. Ek aur din nahi hota ek aur din kam hota hai, u guys get it? God’s been kind .. https://t.co/ZnQICzvn7a

    — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 14, 2026
  • Oct 15, 2026 08:14 IST

    Entertainment News Live Updates: 'डेल्ही बेली 2' पर बड़ा अपडेट

    बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए फिल्ममेकर अभिनय देव ने कहा कि उन्हें 'डेल्ही बेली 2' को लेकर नए-नए आईडियाज आते रहते हैं. उनके मुताबिक सीक्वल को लेकर हर हफ्ते कोई न कोई नया विचार सामने आता है लेकिन इसे पर्दे पर लाने में कुछ तकनीकी और प्रोडक्शन से जुड़ी चुनौतियां आ रही हैं. उन्होंने बताया कि पहली फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में अक्षत वर्मा को करीब नौ साल लगे थे. इसी वजह से सीक्वल की कहानी तैयार होने में कितना समय लगेगा, यह कहना आसान नहीं है.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें