|
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/04/16/entertainment-1-2026-04-16-08-29-58.jpg)
Entertainment Photograph: (Entertainment)
Sep 03, 2026 13:26 IST
Entertainment News Live Updates: अंकित बालियान मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शूटरों का पुलिस पहले ही मुठभेड़ में खात्मा कर चुकी है. वहीं अब दो अन्य फरार शूटरों पर पुलिस ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है.
Sep 03, 2026 12:29 IST
Entertainment News Live Updates: ‘हनुमान अंश’ होगी ग्लोबल रिलीज
‘हनुमान अंश’ की भारत में शानदार सफलता के बाद अब होम्बले फिल्म्स 11 सितंबर को इसको ग्लोबल रिलीज करने जा रही है.
Sep 03, 2026 11:55 IST
Entertainment News Live Updates: आर माधवन की GDN की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म
आर माधवन की हालिया रिलीज फिल्म ‘जीडीएन’ बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई. अब ओटीटी पर ये फिल्म 4 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
Oru manushan oda vaazhkai indha naatu oda varalaaru 🙌🏼🔥 pic.twitter.com/Ga29ziMp1q
— Netflix India South (@Netflix_INSouth) September 2, 2026Sep 03, 2026 11:00 IST
Entertainment News Live Updates: 'मिर्जापुर द मूवी' की एडवांस बुकिंग में तबाही
'मिर्जापुर द मूवी' की रिलीज में अब बस चंद घंटे बचे हैं. उससे पहले इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही प्री सेल में करोड़ों कमा लिए हैं. सैकनलिक के आंकड़ों के मुताबिक 'मिर्जापुर द मूवी' ने ब्लॉक सीटों के प्री सेल में 3.8 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अभी तक 6.03 करोड़ कमा लिए हैं.
Sep 03, 2026 09:54 IST
Entertainment News Live Updates: उत्तम कुमार की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महानायक उत्तम कुमार की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. पीएम मोदी ने कहा कि उत्तम कुमार भारतीय सिनेमा के ऐसे महान कलाकार थे, जिनकी अदाकारी और व्यक्तित्व ने पीढ़ियों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया.
Mahanayak Uttam Kumar...a legend whose timeless performances connect with people across generations.
Tributes on his birth centenary.
Also sharing what I spoke about him during #MannKiBaat last Sunday.
মহানায়ক উত্তম কুমার... এক কিংবদন্তি যাঁর কালজয়ী পরিবেশনা প্রজন্মান্তরের… pic.twitter.com/GQLr48AO7o
— Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2026Sep 03, 2026 09:51 IST
Entertainment News Live Updates: ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 8वें दिन (Toxic Box Office Collection Day 8) महज 3.78 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 278.69 करोड़ रुपये हो गया है.
Sep 03, 2026 08:26 IST
Entertainment News Live Updates: 'जौहर' विवाद पर स्वारा भास्कर के खिलाफ शिकायत दर्ज
स्वरा भास्कर के फिल्म पद्मावत के जौहर सीन पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब पटना में एक्ट्रेस के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवा दी गई है.
Sep 03, 2026 08:25 IST
Entertainment News Live Updates: 'Harry Potter' सीरीज का ट्रेलर रिलीज
HBO की नई हैरी पॉटर सीरीज का टीजर ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें नए कलाकारों के साथ हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया की झलक दिखाई गई है. ये सीरीज इस साल क्रिसमस पर आएगी.
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें