Aug 15, 2026 05:27 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि BE 6, XEV 9e और XEV 9S के मौजूदा ओनर्स को नए BE 6 SPORTEQ में ऑफर किए गए कुछ सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलेंगे। इन फीचर्स को ओवर-द-एयर यानी OTA अपडेट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।

महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी
केवल
₹28,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी चलाने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक SUV ग्राहकों के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि BE 6, XEV 9e और XEV 9S के मौजूदा ओनर्स को नए BE 6 SPORTEQ में ऑफर किए गए कुछ सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलेंगे। इन फीचर्स को ओवर-द-एयर यानी OTA अपडेट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस अपडेट की शुरुआत जनवरी 2027 से होगी। आइए जानते हैं डीटेल।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 7.48 - 10 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
नई कार खरीदे बिना नए फीचर्स का मजा
महिंद्रा का यह कदम उसके Software-Defined Vehicle अप्रोच को दिखाता है, जिसमें कार खरीदने के बाद भी सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए नए फीचर्स ऐड किए जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि सभी मौजूदा ग्राहकों को SPORTEQ के हर फीचर का एक्सेस नहीं मिलेगा। कौन-से फीचर्स उपलब्ध होंगे, यह मॉडल, वेरिएंट, हार्डवेयर और बैटरी स्पेसिफिकेशन पर निर्भर करेगा। इसका मतलब है कि BE 6, XEV 9e और XEV 9S के मौजूदा मालिक बिना नई कार खरीदे कुछ नए फंक्शन का मजा ले सकेंगे, लेकिन उनकी गाड़ी में मौजूद हार्डवेयर यह तय करेगा कि कौन-से फीचर्स एक्टिवेट किए जा सकते हैं।
MAIA से जुड़े नए TEQ सॉफ्टवेयर पैकेज
BE 6 SPORTEQ में महिंद्रा अपनी Artificial Intelligence Architecture यानी MAIA पर बेस्ड 6 नए technology suites ऑफर कर रही है। इनमें सबसे खास TEQ_Talk है, जिसे Google Gemini के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसमें 17 स्पेशलाइज्ड AI एजेंट हैं और यह वीइकल के कंट्रोल, नेविगेशन, म्यूजिक और न्यूज जैसे कई कामों में मदद कर सकता है। इसके अलावा TEQ_Play के जरिए karaoke, in-car gaming, private audio, Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, TEQ_Drive में Custom Drive Mode, Drift Mode, Tribe Drive और Revive SOS जैसे फंक्शन शामिल हैं।
TEQ_Me यूजर प्रोफाइल और ऑटोमैटिक यूजर डिटेक्श के जरिए कार को ज्यादा पर्सनलाइज्ड बनाने पर फोकस करता है। TEQ_Secure में Secure360 Pro, intrusion alerts, digital car-key compatibility और तीसरी स्क्रीन के लिए पैरेंटल जैसे फीचर्स मिलते हैं। TEQ_xting यूजर्स को कार के टेलगेट पर अपनी पसंद के पर्सनलाइज्ड मेसेज दिखाने की सुविधा देता है।
तीन स्क्रीन वाला नया केबिन
BE 6 SPORTEQ की खासियत इसका कोस्ट-टू-कोस्ट ट्रिपल स्क्रीन सेटअप है। यह सेटअप TWO ग्रेड से ऊपर के वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके अलावा कंपनी ने Formula E Freedom Edition भी पेश किया है, जिसमें दो स्क्रीन वाला सेटअप और कंपनी का ओरिजिनल halo-inspired कॉकपिट डिजाइन मिलता है। यह वर्जन उन ग्राहकों के लिए है, जो ज्यादा परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड केबिन पसंद करते हैं।
26 अगस्त से शुरू होंगी डिलीवरी
BE 6 SPORTEQ की कीमत BaaS प्लान के साथ 11.45 लाख रुपये से शुरू होती है। इस प्लान में बैटरी के इस्तेमाल के लिए 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर का शुल्क देना होगा। बिना BaaS के इसकी कीमत 19.45 लाख रुपये से 26.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है, जो वेरिएंट और बैटरी पैक के हिसाब से अलग-अलग होगी। नई BE 6 SPORTEQ की डिलीवरी 26 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली है। वहीं, मौजूदा BE 6, XEV 9e और XEV 9S ग्राहकों के लिए जनवरी 2027 से शुरू होने वाला OTA अपडेट उन्हें बिना अपनी मौजूदा इलेक्ट्रिक SUV बदले कुछ नए सॉफ्टवेयर फीचर्स इस्तेमाल करने का मौका देगा।

