एक्सप्लोरर

हिंदी न्यूज़ऑटोपेट्रोल, सीएनजी या EV, ऑफिस अप-डाउन के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर?

गाड़ी के असली खर्च का पता तब चलता है जब कीमत के साथ 5 साल का फ्यूल या चार्जिंग खर्च, सर्विस और मेंटेनेंस जैसी लागत को जोड़ा जाए. यहां हम आपको इसका बेस्ट उदाहरण बताने जा रहे हैं.

Written By : क़मरजहां |  Updated at : 17 Sep 2026 04:10 PM (IST)

Preferred Sources

Best Option For Daily Up Down petrol CNG and Electric Car here is important details you should know पेट्रोल, सीएनजी या EV, ऑफिस अप-डाउन के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर?

किसे खरीदने में फायदा?

Source : Tata Motors

नई कार खरीदते समय आज ग्राहकों के सामने सिर्फ पेट्रोल और डीजल का ऑप्शन नहीं है. अब CNG और इलेक्ट्रिक कारें भी तेजी से पॉपुलर हो रही हैं. यही वजह है कि कार खरीदने से पहले सिर्फ इसकी शुरुआती कीमत देखना काफी नहीं है.

असली खर्च का पता तब चलता है जब खरीद कीमत के साथ 5 साल का फ्यूल या चार्जिंग खर्च, सर्विस और मेंटेनेंस जैसी लागत को जोड़ा जाए. Tata Nexon इसका अच्छा उदाहरण है, क्योंकि यह SUV पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक जैसे अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन में मौजूद है.

किसे खरीदने में होगा ज्यादा फायदा?

  • किसी कार का पेट्रोल मॉडल खरीदने में शुरुआत में कम पैसा लगता है, लेकिन उसका माइलेज कम होने के चलते हर महीने पेट्रोल पर ज्यादा खर्च हो सकता है. दूसरी तरफ CNG कार की शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन फ्यूल की लागत कम होने से लंबे समय में बचत हो सकती है.
  • EV के मामले में तस्वीर थोड़ी अलग है. इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत ज्यादा हो सकती है, लेकिन घर पर चार्ज करने पर प्रति किलोमीटर चलाने का खर्च काफी कम हो जाता है. इसलिए 5 साल की कुल लागत निकालने पर तस्वीर बदल सकती है.

पेट्रोल, सीएनजी या EV, ऑफिस अप-डाउन के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर?

  • पेट्रोल कार का सबसे बड़ा फायदा इसकी आसान और सुविधाजनक ओनरशिप है. पेट्रोल पंप आसानी से मिल जाते हैं और कार में फ्यूल भरवाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता. इसके अलावा पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत आमतौर पर CNG और EV की तुलना में कम होती है.
  • लंबे समय तक कार चलाने पर पेट्रोल का खर्च बढ़ जाता है. उदाहरण के लिए, एक मौजूदा तुलना में Nexon पेट्रोल की वास्तविक रनिंग कॉस्ट करीब 7.69 प्रति किलोमीटर मानी गई है. अगर कार हर महीने ज्यादा किलोमीटर चलती है तो 5 साल में फ्यूल पर खर्च काफी बड़ा हो सकता है.
  • CNG उन लोगों के लिए एक ऑप्शन है जो पेट्रोल की तुलना में कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं, लेकिन EV पर पूरी तरह शिफ्ट नहीं होना चाहते. CNG की कीमत आमतौर पर पेट्रोल से कम होती है और Nexon जैसे मॉडल में फैक्ट्री-फिटेड CNG का ऑप्शन भी मिलता है.

तीनों को चलाने में कितना आएगा खर्च?

  • तुलना की जाए तो Nexon CNG की रनिंग कॉस्ट करीब 5.30 प्रति किलोमीटर के आसपास बैठ सकती है. यानी पेट्रोल की तुलना में हर किलोमीटर पर कुछ रुपये की बचत हो सकती है. रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहक के लिए यह बचत 5 साल में अच्छी-खासी रकम बन सकती है. हालांकि, CNG कार खरीदने से पहले अपने इलाके में CNG स्टेशन की मौजूदगी देखना जरूरी है. अगर आपके आसपास CNG आसानी से मिलती है और कार की रोजाना रनिंग ज्यादा है, तो इसका फायदा ज्यादा मिल सकता है.

पेट्रोल, सीएनजी या EV, ऑफिस अप-डाउन के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर?

  • इलेक्ट्रिक Nexon की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम रनिंग कॉस्ट है. EV में पेट्रोल या CNG की जरूरत नहीं होती और घर पर चार्ज करने पर प्रति किलोमीटर खर्च काफी कम हो सकता है. एक मौजूदा तुलना में Nexon EV की रनिंग कॉस्ट करीब 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर आंकी गई है.
  • अगर कोई शख्स हर महीने ज्यादा दूरी तय करता है, तो EV में फ्यूल की जगह बिजली पर होने वाला खर्च काफी कम हो सकता है. इसके अलावा EV में इंजन ऑयल, स्पार्क प्लग और कई दूसरे इंजन से जुड़े नियमित मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होती, इसलिए लंबे समय में सर्विस खर्च भी कम रह सकता है.
  • EV की कम रनिंग कॉस्ट तभी ज्यादा फायदेमंद होती है जब आपके पास रेगुलर चार्जिंग की सुविधा हो. अगर घर या ऑफिस में चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है, तो रोजाना इस्तेमाल के लिए EV काफी सुविधाजनक हो सकती है.
  • अगर ज्यादातर चार्जिंग पब्लिक फास्ट चार्जर से करनी पड़ती है, तो खर्च घर पर चार्ज करने की तुलना में बढ़ सकता है. इसलिए EV खरीदने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपकी पार्किंग और रोजाना के रूट पर चार्जिंग की सुविधा कैसी है.

यह भी पढ़ें:-

क्या अब पेट्रोल भरवाने के लिए UPI से नहीं होगी पेमेंट? डीलर्स की ये चेतावनी 

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More

Published at : 17 Sep 2026 04:09 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola

वीडियोज

Disha Salian Case: 6 साल बाद CBI FIR, Murder-Gangrape के आरोपों से फिर उठा बड़ा सवाल

Bigg Boss 20 Episode 9: Uditi Singh-Aasif Khan Clash, Scout OP-Rohed Nominated, Aamrapali-Love Fight

Spirit को लेकर Pranay Vanga का Critics को Open Challenge, Prabhas की फिल्म पर बढ़ा Buzz

PM Modi 76th Birthday | Breaking: 25 साल का कीर्तिमान... बीजेपी का अभिमान! | BJP | Amit Shah

Houthis Attack on Saudi Arabia: हूती विद्रहियों ने देसी मिसाइल से मार गिराया F15, सऊदी को बड़ा झटका!

फोटो गैलरी