Aug 02, 2026 03:31 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

दक्षिण कोरियाई कार कंपनी किआ (Kia) भारतीय मार्केट में अपनी रणनीति को बड़े स्तर पर बदलने जा रही है। कंपनी का लक्ष्य है कि साल 2030 तक उसके कुल 10 मॉडल्स में से 8 गाड़ियां इलेक्ट्रिफाइड हों।

kia to launch several new electric and cng models in india

किआ अपकमिंग कार

Kia Carnival

केवल

₹83,564/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

दक्षिण कोरियाई कार कंपनी किआ (Kia) भारतीय मार्केट में अपनी रणनीति को बड़े स्तर पर बदलने जा रही है। कंपनी का लक्ष्य है कि साल 2030 तक उसके कुल 10 मॉडल्स में से 8 गाड़ियां इलेक्ट्रिफाइड हों। हालांकि, किआ अपना पूरा ध्यान सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) पर ही नहीं लगा रही है। इसके साथ ही कंपनी मजबूत हाइब्रिड और कंपनी फिटेड सीएनजी मॉडल्स पर भी तेजी से काम कर रही है। भारत जैसे बड़े मार्केट में अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए किया का यह फैसला काफी समझदारी भरा माना जा रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.95 लाख

क्या है कंपनी का प्लान

वर्तमान में किआ के पास भारतीय मार्केट में EV6, EV9, कैरेंस क्लैविस EV और साइरोस EV जैसे चार प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल मौजूद हैं। इसमें से साइरोस EV के आने से कम बजट में इलेक्ट्रिक कार चाहने वाले ग्राहकों को एक बेहतरीन ऑप्शन मिला है। अब कंपनी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को भारत में ही बनाने की योजना पर काम कर रही है। इससे गाड़ियों की लागत कम होगी और हाइब्रिड गाड़ियां बजट में आ सकेंगी।

Kia Carnival

Kia Sonet

Kia New Sonet

Kia EV3

Kia Sportage

Kia EV5

कार्निवल हाइब्रिड की भी तैयारी

किआ की प्लानिंग में सेल्टोस, सोरेंटो और कैरनिवल जैसी गाड़ियों को स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उतारना शामिल है। इनमें सोरेंटो काफी दिलचस्प मॉडल है, जो आने वाले कुछ महीनों में भारतीय सड़कों पर दस्तक दे सकती है। यह भारत में किआ की पहली स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड गाड़ी बन सकती है, जिसे यहीं असेंबल किया जाएगा। इसके अलावा, प्रीमियम एमपीवी कार्निवल में भी हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है।

क्या आएगी सोनेट इलेक्ट्रिक?

चार इलेक्ट्रिक मॉडल्स और तीन हाइब्रिड गाड़ियों के साथ किआ के पास जल्द ही कुल सात इलेक्ट्रिफाइड गाड़ियां हो जाएंगी। अपने 8 मॉडल्स के टारगेट को पूरा करने के लिए कंपनी एक और नया इलेक्ट्रिक मॉडल जोड़ेगी। माना जा रहा है कि सोनेट जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी इस लिस्ट में शामिल हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि किआ की 'इलेक्ट्रिफाइड' परिभाषा में बैटरी ईवी और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड दोनों तरह की गाड़ियां आती हैं।

सीएनजी कारों की भी होगी एंट्री

भारत में किआ का यह मल्टी-पावरट्रेन फॉर्मूला बहुत कारगर साबित हो सकता है। देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री तेजी से बढ़ तो रही है, लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और महंगी कीमतें अभी भी आम खरीदारों के लिए चिंता का विषय हैं। ऐसे में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड गाड़ियां एक बढ़िया बीच का रास्ता देती हैं। वहीं, सीएनजी उन लोगों की पहली पसंद है जो कम खर्च में गाड़ी चलाना चाहते हैं। कुल मिलाकर, किआ सभी ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए सही रास्ते पर आगे बढ़ रही है।