बॉलीवुड

  • Authored by: कुमार सरस
  • Updated Jul 29, 2026, 04:38 PM IST

Aamir Khan Gets Threat: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। रिपोर्ट्स के बाद यह मामला चर्चा में है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image

लॉरेंस बिश्नोई के रडार पर आए आमिर खान (pic credit-instagram)

लॉरेंस बिश्नोई के रडार पर आए आमिर खान

Times Now की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है। यह ऑडियो मैसेज VPN के जरिए भेजा गया था और इसकी शुरुआती IP लोकेशन स्वीडन की बताई जा रही है। हाल ही में गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने वाले आमिर खान पर इस मैसेज में 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक फर्जी फेसबुक पोस्ट भी वायरल हो रही है। इससे पहले सलमान खान और कपिल शर्मा को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। धमकी भरे ऑडियो में खुद को अरजू बिश्नोई बताने वाला शख्स आमिर खान पर 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाता है। वह दावा करता है कि यह भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के खिलाफ है। ऑडियो में यह भी कहा गया है कि आमिर खान को इसका सबक सिखाया जाएगा। वहीं, सोशल मीडिया पर अरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से एक कथित फेसबुक पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें अभिनेता को धमकी दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, पुलिस ने धमकी देने वाले की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मैसेज की पहली IP लोकेशन स्वीडन की थी, लेकिन जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए VPN और Tor Browser का इस्तेमाल किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Kumar Sarash

कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article