देश

  • Reported by: मनीष यादवEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 12, 2026, 11:17 AM IST

Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे के हादसे का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि अबान अहमद की कार किस तरह से एक्सीडेंट हुई थी।

Exclusive Video: 6 अगस्त 2026 को अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत एक कार एक्सीडेंट में हो गई थी। अब उस कार एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। अतीक के बेटे की मौत कैसे हुई, वो उसके पीछे चल रही कार में रिकॉर्ड हो गई थी। टाइम्स नाउ नवभारत के पास अतीक के बेटे की कार के हादसे की एक्सक्लूसिव वीडियो है, जिसमें यह पूरी घटना कैमरे पर घटती दिख रही है।

अतीक के बेटे की कार कैसे हुई एक्सीडेंट?

वीडियो में दिख रहा है कि अबान अहमद की कार आराम से हाईवे पर जा रही है। झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार अचानक से लेफ्ट होती, फिर एक गड्ढ़े के कारण हल्का सा झटका लगता और फिर सीधे डिवाइडर से टकरा जाती है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि कार हवा में उड़ते हुए नीचे गिरती है।

कहां हुआ था हादसा?

प्रयागराज से झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे अबान अहमद की कार भीषण हादसे का शिकार हो गई थी। अबान की कार झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में 2 की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और उनके साथी अहजम (दोनों निवासी प्रयागराज) को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मोहम्मद जैद और उमर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था परिवार

गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों से अतीक अहमद के दूसरे बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी सेंट्रल जेल (प्रयागराज) से झांसी जिला जेल स्थानांतरित किया गया था। परिजन और परिचित उससे मिलने के लिए झांसी जा रहे थे, उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Manish Yadav

मनीष यादवauthor

साल 2011 था जब इंद्रप्रस्थ से पत्रकारिता के सफर की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया । कुछ साल जयपुर रहा और अब ठिकाना अवध है। माइक पकड़ कर कोशिश करता हूं कि आम की आवाज खास के कानो तक पहुंचा पाऊं उम्मीद रहती है इससे हल निकलेगा ।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article