PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर 2026 को 76वां जन्मदिन मनाया जाना है. बीजेपी ने इसको लेकर तैयारी कर ली. पीएम मोदी का जन्म 1950 में हुआ था. अब पीएम मोदी के 76 साल पूरे हो रहे हैं. बीजेपी इसे जन्मदिन को देशभर में सेवा पखवाड़ा और सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाने जा रही है. अगले साल यूपी समेत 7 राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं. भारतीय राजनीति में मान्यता है कि संसद का रास्ता यूपी-बिहार से होकर जाता है. बिहार के बाद अब यूपी में चुनाव होने हैं. पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी मिशन 2027 की तैयारी का आगाज करने की तैयारी में है. आइए विस्तार से जानते हैं यूपी बीजेपी की रणनीति.

 पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में बीजेपी 'सेवा पखवाड़ा' और 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. वहीं यूपी बीजेपी की टीम ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर अलग से तैयारियां की हैं. गत 15 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने वीडियो जारी कर तैयारियों के बारे में भी बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बीजेपी 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक महीने तक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है. यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल को उजागर किया जाएगा.  

17 सितंबर को पूरा देश हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाता है। मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की ये यात्रा केवल सत्ता की नहीं बल्कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की अविरल यात्रा है। 25 वर्षों की यह तपस्या केवल… pic.twitter.com/nxeXI02b7m

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) September 15, 2026

13 मंत्रियों की लगाई गई ड्यूटी

बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से जुड़े कार्यक्रमों को इस बार एक महीने तक चलने वाले अभियान के रूप में आयोजित किया है. अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी 13 मंत्रियों को दी गई है. ‘सेवा मेरा योगदान’ की जिम्मेदारी एके शर्मा को, ‘सेवा सेतु’ की कमान सोमेंद्र तोमर को और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ की जिम्मेदारी असीम अरुण को सौंपी गई है. वहीं युवाओं से जुड़े ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का जिम्मा कपिल देव अग्रवाल संभालेंगे.

यह भी पढ़ें: सेवा संकल्प अभियान क्या है? PM मोदी के जन्मदिन से होगी शुरुआत; एक महीने चलेंगे जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम

1 महीने तक चलेगा मिशन

इस अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ होगा. इसकी जिम्मेदारी दयाशंकर सिंह को दी गई है. पार्टी ने अभियान के जरिए अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर फोकस किया है. इस तरह प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से जुड़े कार्यक्रम को एक दिन तक सीमित रखने के बजाय पूरे एक महीने के अभियान के तौर पर आयोजित किया गया है.

बनारस से वडनगर तक निकलेगी खास यात्रा

बीजेपी के अभियान के तहत वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक विशेष यात्रा निकाली जाएगी. ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ नाम से होने वाली इस यात्रा में 250 बाइक पर 500 यात्री शामिल होंगे. यात्री अपने साथ गंगाजल लेकर वाराणसी से वडनगर तक जाएंगे. यात्रा के जरिए वाराणसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर को जोड़ा जाएगा. यात्रा की जिम्मेदारी जसवंत सिंह सैनी को दी गई है, जबकि वाराणसी से वडनगर तक होने वाली यात्रा के प्रभारी जेपीएस राठौड़ होंगे. अभियान के तहत इस यात्रा को एक प्रमुख कार्यक्रम के तौर पर आयोजित किया जा रहा है. इसमें शामिल यात्री गंगाजल लेकर तय मार्ग से वडनगर पहुंचेंगे.

15.74 करोड़ लाभार्थियों से संपर्क

बीजेपी ने ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी की है. इसके लिए पार्टी उत्तर प्रदेश के करीब 4 करोड़ 19 लाख परिवारों और 15 करोड़ 74 लाख लाभार्थियों से संपर्क करने की योजना बना रही है. अभियान के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को विकास और भविष्य की योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं और इसे व्यापक स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: वापस आएगा भगोड़ा जाकिर नाईक! BRICS मीटिंग में PM मोदी ने मलेशियन प्रधानमंत्री से की चर्चा

यूपी बीजेपी ने बताई रणनीति?

यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि 17 सितंबर को पूरा देश हमारे प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाता है. मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की ये यात्रा केवल सत्ता की नहीं बल्कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की अविरल यात्रा है. 25 वर्षों की यह तपस्या केवल राजनीतिक नहीं है बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सवारने का महायज्ञ रही है. 

पंकज चौधरी आव्हान करते हुए कहा कि आइए 17 सितंबर की शाम  बजे उन्हीं करोड़ों अनुभवों और भावनाओं को एक दीप की रोशनी दें. उत्तर प्रदेश के हर घर में हमारे कार्यकर्ता और सभी सम्मानित नागरिक एक साथ मिलकर आशीर्वाद का दिया जलाएं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करें. 

धर्मवीर प्रजापति को ‘सेवा दिवस’ की जिम्मेदारी

अभियान की शुरुआत ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी. 17 सितंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति को दी गई है. इसके अलावा ‘मेरे सपनों का भारत: चित्र सेवा’ की जिम्मेदारी संदीप सिंह को और ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ की कमान जयवीर सिंह को सौंपी गई है.

आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए गांवों तक पहुंचने की तैयारी

बीजेपी ने अभियान को ग्रामीण इलाकों और परिवारों तक पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को भी इससे जोड़ा है. ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम की जिम्मेदारी बेबी रानी मौर्य संभालेंगी. इसके जरिए गांव और परिवारों के स्तर पर लोगों से संपर्क बढ़ाने की योजना है.

योजनाओं के लाभार्थियों की कहानियां भी होंगी सामने

सरकारी योजनाओं से फायदा पाने वाले लोगों के अनुभवों और सफलता की कहानियों को भी अभियान का हिस्सा बनाया गया है. इसके लिए ‘सेवा की कहानी’ अभियान चलाया जाएगा. इसकी जिम्मेदारी गिरीश चंद्र यादव और ब्रजेश सिंह को दी गई है. अभियान के तहत लाभार्थियों की कहानियों के जरिए सरकारी योजनाओं के असर को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी.