Bigg Boss 20 Contestants Age: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले झगड़े और बहस लगातार चर्चा में रहते हैं. कभी किसी की गेमिंग पर सवाल उठते हैं, तो कभी किसी के व्यवहार को लेकर घरवाले आमने-सामने आ जाते हैं. वहीं, शो में अरिश्फा खान को बच्चा कहने का मुद्दा भी सुर्खियों में रहा है. ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल है कि घर में किस कंटेस्टेंट की उम्र सबसे कम है और कौन सबसे ज्यादा उम्र का है? तो चलिए जानते हैं.
अरिश्फा खान (Arishfa Khan)
अरिश्फा खान टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. बाद में उन्होंने टीवी सीरियल्स, म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. 'एक वीर की अरदास... वीरा' में छोटी गुंजन के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली थी. इसके अलावा वो 'जिन्नी और जूजू', 'उतरन' और 'ये हैं मोहब्बतें' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं. वहीं, इन दिनों एक्ट्रेस बिग बॉसस 20 में धमाल मचा रही है.
अरिश्फा की उम्र की बात करे तो वो 23 साल की हैं. वहीं, एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 29.8 मिलियन (2 करोड़ 98 लाख) है.
यंग डीएसए (Yung DSA)
'बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे रैपर यंग डीएसए का असली नाम हर्ष विजय मचारे है. वो महाराष्ट्र के पुणे स्थित येरवडा के रहने वाले हैं. यंग डीएस ने महज 12 साल की उम्र में रैप लिखना और गाना शुरू कर दिया था. करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बीपीओ में काम किया और साथ-साथ म्यूजिक सीखा. साल 2024 में रिलीज हुए उनके गाने ‘येड़ा यंग’ न उन्हें खास पहचान दिलाई. इसके बाद ‘माफ कर’, ‘चला कल्टी’ और ‘फचाड़ी’ जैसे गानों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई.
यंग बीबी हाउस में सबसे छोटे हैं और उनकी उम्र अरिश्फा से भी कम है. उन्होंने खुद बताया था कि वो 22 साल के हैं. वहीं, यंग के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 2.2 मिलियन (22 लाख) हैं.
गुल्लू (Gullu)
‘बिग बॉस 20’ में एमटीवी के रियलिटी शो ‘रोडीज XX: डबल क्रॉस’और ‘स्प्लिट्सविला X6’ से पहचान बनाने वाले गुल्लू भी नजर आ रहे हैं. गुल्लू का असली नाम कुशल तंवर है और वो हरियाणा के गुरुग्राम से ताल्लुक रखते हैं. गुल्लू ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के रूप में की और कॉमेडी वीडियो व सोशल मीडिया रील्स से पहचान बनाई. वहीं, अब वो बिग बॉस में लोगों का दिल जीत रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक गुल्लू की उम्र 27 साल है और उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 1.9 मिलियन (19 लाख) है.
ये भी पढ़ें- Explainer: आखिर बिग बॉस में सलमान खान को कैसे पता चलती हैं कंटेस्टेंट्स की सारी बातें? यहां पर जान लीजिए
लव गिल (Love Gill)
पंजाबी की एक्ट्रेस और मॉडल लव गिल का असली नाम लवप्रीत कौर गिल है. उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है. लव ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और 2019 में करण औजला के म्यूजिक वीडियो ‘फैक्ट्स’ से उन्हें पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने पंजाबी टीवी शो ‘तू पतंग मैं डोर’ में काम किया. साल 2021 में वो फिल्म ‘कुड़ियां जवान बापू परेशान’ में नजर आईं थी. वहींस सोशल मीडिया पर उन्होंने पहचान बनाई है.
जानकारी के मुताबिक, लव 29 साल की है और इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 1.2 मिलियन (12 लाख) हैं.
स्काउट ओपी (Scout Op)
इनके अलावा स्काउट ओपी के नाम से फेमस तन्मय सिंह गेमिंग और स्ट्रीमिंग की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. स्काउट ओपी ने पबजी मोबाइल से गेमिंग की दुनिया में पहचान बनाई और बाद में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में भी लोकप्रियता हासिल की. वो टीम इंड, टीम सोल, फेनेटिक और ऑरेंज रॉक जैसी गेमिंग टीमों का हिस्सा रह चुके हैं.
स्काउट ओपी की उम्र करीब 30 साल बताई गई है. वहीं, उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 5.5 मिलियन (55 लाख) है.
कनिका मान (Kanika Mann)
कनिका मान टीवी की फेमस एक्ट्रेस में शामिल हैं. उन्होंने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है. कनिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और पंजाबी म्यूजिक वीडियो से की थी. वहीं, टीवी शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में गुड्डन का किरदार निभाकर उन्हें घर-घर में पहचान मिली. इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ और वेब सीरीज ‘रूहानियत’ में भी नजर आ चुकी हैं.
कनिका की उम्र 33 साल है और उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 7.6 मिलियन (76 लाख)
ये भी पढ़ें- 'यहां कोई बैड टच वाला बंदा...', बिग बॉस 20 में काजी तौकीर पर फूटा माही विज का गुस्सा, लगाई जमकर क्लास
40 के पार है ये कंटेस्टेंट
वहीं, बीबी हाउस में माही विज (Mahhi Vij) और मैरी कॉम (Marry Kom) जैसे नाम भी शामिल हैं. माही विज टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं . उन्होंने 'लागी तुझसे लगन' जैसे सीरियल से दर्शकों के बीच पहचान बनाई. वह कई रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं. उनकी उम्र अलग-अलग रिपोर्ट्स में करीब 44 साल बताई गई है. हालांकि, भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की भी उम्र 39 है.
वहीं, मैरी कॉम भारत की दिग्गज बॉक्सर हैं. उन्होंने बॉक्सिंग में देश का नाम रोशन किया और ओलंपिक में भी मेडल जीता. उनकी उम्र भी रिपोर्ट्स में करीब 43 से 44 साल बताई गई है.
काजी तौकीर (Qazi Touqqer)
काजी तौकीर को रियलिटी शो की दुनिया में काफी पुराना एक्सपीरियंस हैं. उन्हें साल 2005 में सिंगिंग शो 'फेम गुरुकुल' जीतने के बाद बड़ी पहचान मिली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजी तौकीर की उम्र करीब 40 से 41 साल है. वहीं, बीबी हाउस में वो छाए हुए हैं.
मनीष गोयल (Manish Goel)
मनीष गोयल टेलीविजन के पुराने एक्टर हैं. मनीष ने 1990 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्हें ‘कहानी घर घर की’, ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘भाभी’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों से पहचान मिली. इसके अलावा वो ‘अनुपमा’, ‘देवी’, ‘भाग्यलक्ष्मी’ और ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं. बीबी हाउस में इस समय सबसे ज्यादा उम्र मनीष की है.
एक्टर 51 साल के हैं और इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 35.7 हजार हैं.
ये भी पढ़ें- Expaliner: थिएटर के बाद OTT पर भी अलग से पैसे देकर देखनी होगी ‘रामायण’, जानिए क्यों बदल रहा डिजिटल रिलीज का तरीका?