IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. कोलंबो टेस्ट के लगातार चौथे दिन तक टीम इंडिया का दबदबा रहा था, लेकिन आखिरी दिन श्रीलंका ने पूरी बाजी पलट कर मैच ड्रॉ करा लिया. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया और वह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ हो. इससे पहले भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट क्रिकेट के 39 सालों में जब भी टीम इंडिया ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया था, हर बार टीम इंडिया ने पारी और रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार टीम इंडिया को ड्रॉ का सामना करना पड़ा है. शुभमन गिल के नाम अब यह रिकॉर्ड जुड़ गया है, तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि भारत ने श्रीलंका को कब-कब फॉलोऑन दिया और जीत हासिल की और कोलंबो टेस्ट में भारत जीत क्यों नहीं दर्ज कर सका.

श्रीलंका के खिलाफ पहले बार फोलोऑन देकर फंसा भारत

भारत और श्रीलंका के बीच साल 1987 से टेस्ट मैच खेला जा रहा है. तब से लेकर साल 2022 तक, भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका को कुल 8 बार फॉलोऑन दिया था. इन सभी 8 मैचों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पारी या फिर रनों से जीत दर्ज की थी. भारतीय पिचों से लेकर श्रीलंका के मैदानों तक, विपक्षी टीम फॉलोऑन मिलने के बाद कभी भी मैच बचाने में सफल नहीं हो सकी थी. लेकिन साल 2026 में शुभमन गिल की कप्तानी में इतिहास बदल गया और यह जीत का सिलसिला टूट गया. गिल अब पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जो श्रीलंका को फॉलोऑन देने के बाद जीत दर्ज नहीं कर सके. 

1987 (कटक): कप्तान कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार श्रीलंका को फॉलोऑन देकर जीत हासिल की थी.

1990 (चंडीगढ़): मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को फोलोऑन देकर मैच को अपने नाम किया.

1994 (लखनऊ): मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई में भारतीय टीम ने श्रीलंका को फोलोऑन देकर हराया था. 

1994 (बेंगलुरु): इसी साल एक बार फिर अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन देकर मैच जीता था.

2009 (कानपुर): एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर जीता था.

2017 (कोलंबो): विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को उसी के घर में फॉलोऑन देकर जीत हासिल की.

2017 (पल्लेकेले): इसी सीरीज में दोबारा विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने फॉलोऑन देकर बड़ी जीत दर्ज की.

2022 (मोहाली): रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को फॉलोऑन देकर जीत का सिलसिला बरकरार रखा था.

2026 (कोलंबो): शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया और मैच ड्रॉ हुआ. भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट इतिहास में पहले बार ऐसा हुआ है.  

— BCCI (@BCCI) August 27, 2026

फॉलोऑन मिलने के बाद भी श्रीलंका ने कैसा बचाया कोलंबो टेस्ट?

श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी, जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रनों पर सिमट गई और उन्हें फॉलोऑन खेलने के लिए भारतीय टीम ने बुलाया. पहली पारी में बुरी तरह पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेलते हुए श्रीलंका ने दूसरी पारी में गजब का जज्बा दिखाया. 

— BCCI (@BCCI) August 27, 2026

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ के सोनल दिनुषा रहे सबसे बड़े कारण

इस मैच के ड्रॉ होने के सबसे बड़े कारण श्रीलंका के उभरते हुए बल्लेबाज सोनल दिनुषा रहे, जिन्होंने मैच की दोनों पारियों में ऐतिहासिक शतक लगाने का कारनामा किया और टीम इंडिया से जीत छीनी. सोनल दिनुषा भारतीय स्पिनर्स के सामने दीवार बनकर खड़े हो गए. उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 133 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. 

Sonal Dinusha, take a bow 🙌

The eighth Sri Lanka batter to score two hundreds in a Test match - it's his third in four innings this series 😮 pic.twitter.com/lYbuZpEwFE

— Cricinfo (@cricinfo) August 27, 2026

श्रीलंका के नीचले क्रम के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

कोलंबो की पिच पांचवें दिन उतनी नहीं टूटी जितनी उम्मीद थी. बल्लेबाजों को स्पिन खेलने में मदद मिली और भारतीय गेंदबाज आखिरी दिन श्रीलंका के बचे 4 विकेट जल्दी नहीं निकाल सके. दिनुषा को श्रीलंका के निचले क्रम के बल्लेबाजों का भी अच्छा साथ मिला, जिन्होंने क्रीज पर समय बिताकर विकेट नहीं गंवाए और पांचवें दिन श्रीलंका की टीम मैच को तीसरे सेशन तक ले गई और इसे ड्रॉ कराया. 

सोनल दिनुषा और केशरा नुवानथा ने चौथे दिन संभाली थी पारी

चौथे दिन फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका ने जल्दी 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद सोनल दिनुषा और केशरा नुवानथा ने पारी को संभाला और ऑलआउट होने से बचाया. इस तरह यह मैच पांचवें दिन चला गया. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट पर 229 रन बनाए थे. इसके बाद पांचवें दिन सोनल दिनुषा और केशरा नुवानथा ने 7वें विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की और मैच को टीम इंडिया की पकड़ से दूर ले गए. केशरा नुवानथा के आउट होने के बाद, सोनल दिनुषा को लाहिरु कुमारा का अच्छा साथ मिला और वे दूसरे छोर पर खड़े रहे. दोनों खिलाड़ियों ने पांचवें दिन के तीसरे यानी आखिरी सेशन में मैच को ड्रॉ कराया. भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रह गए. लाहिरु कुमारा ने मैदान पर गजब का धैर्य दिखाया. उन्होंने 90 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 12 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:  'मुझे नहीं लगता कि कुछ अलग कर...,' कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दिया बहाया, WTC पर कही ये बात