The Odyssey 5 Reasons: हॉलीवुड के मशहूर फिल्मे मेकर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म 'द ओडिसी' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब कुछ ही घंटो में खत्म होने वाला है. ये फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. करीब 2400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म को लेकर इतना ज्यादा क्रेज क्यों है. तो चलिए जानते हैं, वो 5 बड़े कारण, जो इस फिल्म को बेहद खास बनाते हैं.
1. नए अंदाज में दिखेगी हजारों साल पुरानी कहानी
'The Odyssey' की कहानी प्राचीन यूनानी कवि होमर की विश्व प्रसिद्ध महाकाव्य रचना 'द ओडिसी' पर आधारित है. ये कहानी ट्रॉय युद्ध खत्म होने के बाद शुरू होती है. युद्ध जीतने के बाद इथाका के राजा ओडीसियस (Odysseus) अपने घर लौटना चाहते हैं, लेकिन उनकी ये यात्रा आसान नहीं होती. उन्हें रास्ते में समुद्री राक्षसों, देवताओं, जादुई शक्तियों और कई कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इस कहानी पर पहले भी कई फिल्में और टीवी प्रोजेक्ट बन चुके हैं, लेकिन क्रिस्टोफर नोलन इसे अपने अलग सिनेमाई अंदाज में पेश करने वाले हैं.
2. क्रिस्टोफर नोलन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'The Odyssey' का बजट करीब 2400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ये फिल्म क्रिस्टोफर नोलन के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है. हैरानी की बात ये है कि इस फिल्म का इतना बड़ा बजट सिर्फ स्टारकास्ट पर नहीं, बल्कि शानदार सेट, रियलिस्टिक लोकेशन, समुद्री सीक्वेंस, युद्ध के सीन, वीएफएक्स और IMAX फॉर्मेट में शूटिंग पर खर्च किया गया है. फिल्म के कई हिस्सों की शूटिंग दुनिया के अलग-अलग देशों में की गई है, जिससे सीन ज्यादा रियल लग सके.
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या है क्रिस्टोफर नोलन की 'The Odyssey' की कहानी? टिकटों के क्रेज से भारत में प्रीमियर तक, जानें हर बड़ी बात
3. हॉलीवुड की सबसे दमदार स्टारकास्ट
'The Odyssey' की स्टारकास्ट भी इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है. फिल्म में हॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. इसमें मैट डेमन (Matt Damon), टॉम हॉलैंड (Tom Holland), जेंडाया (Zendaya), ऐन हैथवे (Anne Hathaway), चार्लीज थेरॉन (Charlize Theron), लुपिता न्योंगो (Lupita Nyong'o), रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) और जॉन बर्नथल (Jon Bernthal) जैसे कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे.
4. IMAX तकनीक में मिलेगा अलग सिनेमाई एक्सपीरियंस
बता दें, 'द ओडिसी' दुनिया के सबसे बेहतरीन कैमरे IMAX और फिल्म फॉर्मेट में शूट की गई है. इतना ही नहीं, ये दुनिया की पहली पूरी फिल्म है जो पूरी तरह IMAX 70mm फिल्म कैमरों पर शूट की गई है. वहीं, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में IMAX फॉर्मेट में देखने का एक्सपीरियंस अलग माना जाता है. यही वजह है कि दुनियाभर के फैंस इसके महंगे टिकट भी खरीद रहे हैं. इससे पहले क्रिस्टोफर नोलन की 'The Dark Knight', 'Dunkirk', 'Tenet' और 'Oppenheimer' को भी काफी पसंद किया गया था.
5. क्रिस्टोफर नोलन का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड
एक फिल्म के पीछे कई चीजें होती है जो दर्शकों को इंप्रेस करती है. कलाकारों की एक्टिंग, फिल्म की कहानी, बैकग्राउंड से लेकर बाकी कई चीजों को देखा जाता है. वहीं., एक फिल्म के लिए उसका निर्दशन भी काफी जरूरी होता है. वहीं, 'The Odyssey' की बात करे तो ये क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी है. नोलन ने कई यादगार और सुपरहिट फिल्में बनाई है. जिसमें डार्क नाइट, ओपेनहाइमर और इंसेप्शन जैसी फिल्में शामिल है. क्रिस्टोफर नोलन के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड की वजह से भी ये फिल्म देखना जरूरी माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- हजारों का टिकट खरीदकर भी असली 'The Odyssey' नहीं देख पाएंगे भारतीय, जानें क्या है इसकी वजह?
पहले भी बन चुकी है 'The Odyssey'
आपको बता दें कि होमर की 'द ओडिसी' पर पहले भी कई फिल्में, टीवी सीरीज और एनिमेशन बन चुके हैं. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म बाकियों से काफी अलग होने वाली है क्योंकि ये IMAX और बड़े हॉलीवुड स्टारकास्ट के साथ रिलीज हो रही है. मालूम हो कि क्रिस्टोफर नोलन उन चुनिंदा निर्देशकों में हैं जो अपनी फिल्मों को बड़े पर्दे और IMAX फॉर्मेट को ध्यान में रखकर शूट करते हैं. यही वजह है कि 'द ओडिसी' के IMAX शो को लेकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है.
'द ओडिसी' की भारत में बंपर एडवांस बुकिंग
भारत में 'द ओडिसी' देखने के लिए फैंस का क्रेज अलग ही लेवल है. कुछ दिनों पहले इसका मुंबई में भी प्रीमियर रखा गया था. जिसके बाद से लोग इसे देखने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं. फिल्म की टिकटे धड़ल्ले से बुक हो रही है. Sacnilk के मुताबिक, 15 जुलाई की रात तक ही द ओडिसी ने भारत में ओपनिंग डे के लिए लगभग 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. ऐसे में माना जा रहा है कि ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग बन सकती हैं. फिल्म की IMAX, 4DX और दूसरे प्रीमियम बड़े-फॉर्मेट स्क्रीन पर टिकट की जबरदस्त मांग देखी जा रही है.
FAQs
1. 'द ओडिसी' की कहानी किस युद्ध के बाद शुरू होती है?
-इसकी कहानी ट्रॉय युद्ध के खत्म होने के बाद शुरू होती है, जब इथाका के राजा ओडीसियस अपने राज्य लौटने की कोशिश करते हैं.
2. 'द ओडिसी' को IMAX 70mm में शूट करना क्यों है खास?
- IMAX 70mm दुनिया के सबसे बेहतरीन फिल्म फॉर्मेट्स में से एक माना जाता है. इसमें तस्वीरें ज्यादा साफ, बड़ी और डिटेल्ड दिखाई देती हैं.
3. क्या भारत में दर्शक 'द ओडिसी' का ओरिजिनल वर्जन देख पाएंगे?
- भारत में फिलहाल 15/70 IMAX फिल्म प्रोजेक्शन वाला कोई थिएटर नहीं है. ऐसे में इस फिल्म का ओरिजिनल वर्जन लोग नहीं देख पाएंगे.
4. 'द ओडिसी' का सबसे बड़ा आकर्षण क्या है?
-फिल्म की सबसे बड़ी खासियत क्रिस्टोफर नोलन का निर्देशन, होमर की महाकाव्य कहानी, बजट, IMAX तकनीक और मल्टीस्टार स्टारकास्ट है.
Q5. क्या 'द ओडिसी' नया रिकॉर्ड बना सकती है?
-एडवांस बुकिंग और शुरुआती क्रेज को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म भारत समेत कई देशों में ओपनिंग के नए रिकॉर्ड बना सकती है.
ये भी पढ़ें- क्रिस्टोफर नोलन की 'The Odyssey' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के इस दिन रिलीज होगी फिल्म