क्रिकेट

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 17, 2026, 04:40 PM IST

Argentina vs Spain Finals: लियोनेल मेसी के पास लगातार दूसरा विश्व कप जीतकर करियर को ऐतिहासिक अंदाज में खत्म करने का मौका है, जबकि स्पेन 2010 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचकर खिताब दोहराना चाहेगा।

Image

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल (फोटो साभार- FIFA)

Argentina vs Spain Finals: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। 20 जुलाई की सुबह अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में यह महामुकाबला होगा। लियोनेल मेसी के पास लगातार दूसरा विश्व कप जीतकर करियर को ऐतिहासिक अंदाज में खत्म करने का मौका है, जबकि स्पेन 2010 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचकर खिताब दोहराना चाहेगा। अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और फाइनल का टिकट कटाया। कोच लियोनेल स्कालोनी की टीम खिताब बचाने से एक कदम दूर है।

अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल मुकाबला

दूसरी तरफ स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फाइनल में जगह बनाई है। अब फाइनल मुकाबले से पहले दो दिग्गज टीमों की टक्कर को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन इस रोमांच की कीमत भी रिकॉर्ड तोड़ है। फाइनल से कुछ दिन पहले इसके टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फाइनल के लिए सबसे सस्ता टिकट 7,996 डॉलर यानी तकरीबन साढ़े सात लाख रुपये है। यह कीमत स्टेडियम में सबसे साधारण व्यू वाली सीट की है।

तकरीबन 19 करोड़ रुपये में मिल रहा ब्लैक टिकट

वहीं अगर कोई फैन पिच के करीब बैठकर मेसी और स्पेन के खिलाड़ियों को एक्शन में देखना चाहता है तो उसे अपनी जेब काफी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। कैटेगरी-1 के लोअर लेवल टिकट 11,422 डॉलर यानी लगभग 11 लाख रुपये से शुरू हो रहे हैं। ऑनलाइन रीसेल प्लेटफॉर्म पर तो हालात और चौंकाने वाले हैं। आरएमसी स्पोर्ट के अनुसार, ब्लैक मार्केट में कुछ टिकट 17.48 लाख यूरो तक में बेचे जा रहे हैं। यह रकम 19 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर है। इतने पैसों से भारत के कई मेट्रो शहरों में आलीशान लग्जरी फ्लैट खरीदा जा सकता है। मुंबई, दिल्ली या बेंगलुरु में 2-3 बीएचके का प्रीमियम अपार्टमेंट इस कीमत में आसानी से मिल जाएगा। टिकट की इतनी महंगी कीमतों के बाद भी मेसी को आखिरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में खेलते देखने का जुनून लोगों को इतनी बड़ी रकम खर्च करने पर मजबूर कर रहा है।

Aditya Sahu

आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article