FIH World Cup 2027: अबू बकर बने पाकिस्तान के नए कप्तान, लगातार 16 मैच हारने के बाद लिया गया फैसला

अबू बकर को बनाया गया कप्तान (फोटो-एक्स)

FIH World Cup 2027 होने से ठीक पहले पाकिस्तान हॉकी टीम के नए कप्तान का ऐलान हो गया है. पीएचएफ अबू बकर महमूद को हॉकी टीम का नया कप्तान बनाया है. 28 साल के बकर ने अम्माद बट की जगह ली है जिनकी कप्तानी में एफआईएच प्रो लीग में पाकिस्तान की दुर्गति हुई थी. इस लीग में पाकिस्तान ने सभी 16 मैच गंवाए थे. पाकिस्तान की टीम सिर्फ 22 गोल कर पाई थी और उसने 79 गोल खाए थे. बता दें FIH World Cup 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम मेंआयोजित किया जाएगा. पाकिस्तान 8 साल बाद वर्ल्ड कप खेलेगा.

अबू बकर को क्यों बनाया गया कप्तान?

पीएचएफ ने अबू बकर को नया कप्तान बनाते हुए कहा कि उनके लंबे करियर और बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. पीएचएफ ने कहा, ‘अबू बकर, अम्माद बट की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले 14 सालों में पाकिस्तानी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हालांकि, अम्माद नेशनल टीम में अपनी जगह बरकरार रखेंगे.’ पीएचएफ कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अबू बकर की कप्तानी में टीम एक साथ आगे बढ़ेगी और टीम को फायदा होगा.

अबू बकर का करियर

फैसलाबाद के रहने वाले अबू बकर ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत पाकिस्तान की अंडर-21 टीम के साथ की, और 2014 में मलेशिया में जूनियर अजलन शाह कप में वो पाकिस्तान के लिए खेले. जूनियर लेवल पर पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट तौर पर फेमस होने के बाद उन्होंने 2017 में सीनियर टीम में जगह बनाई और वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया. 2024 में पाकिस्तान और भारत के बीच हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी.

बता देंप्रो लीग में पाकिस्तान के लिए बेहद खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी कप्तान बदलने की आशंका पहले से ही थी. 30 साल के अम्माद का पीएचएफ से विवाद भी हो गया था. उन्होंने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था कि तारिक हुसैन बुगती के नेतृत्व वाले पीएचएफ प्रबंधन की प्रशासनिक लापरवाही के कारण टीम को समय पर रहने की जगह तक नहीं मिली.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button