FIH World Cup: भारत ने तोड़ा 52 साल पुराना रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, दर्ज की सबसे बड़ी जीत

भारत ने साउथ अफ्रीका को 6-1 से रौंदा. (फोटो- HOCKEY INDIA)

Women’s Hockey World Cup: नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन स्थित वेगनेर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला वर्ल्ड कप 2026 के पूल-डी मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 6-1 के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. यह महिला हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत का बेस्ट रिकॉर्ड 1974 में स्पेन के खिलाफ 4-1 की जीत का था.

पहले हाफ में ही बनाई 3-0 की बढ़त

भारतीय फॉरवर्ड लाइन ने मुकाबले के पहले मिनट से ही विपक्षी खेमे पर लगातार दबाव बनाए रखा. पहले क्वार्टर में साक्षी राणा की कोशिश के बाद फार-पोस्ट पर मुस्तैद सुनेलिता टोप्पो ने आसान टैप-इन करते हुए भारत का खाता खोला. फिर दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर स्टार स्ट्राइकर नवनीत कौर ने जोरदार स्लैप शॉट से टूर्नामेंट का अपना दूसरा गोल दागा. इसके कुछ ही देर बाद सुशीला चानू ने रिबाउंड पर गेंद को जाली में पहुंचाकर स्कोर 3-0 कर दिया.

तीसरा क्वार्टर में दागे 3 गोल

हाफ-टाइम के बाद भारतीय स्ट्राइकरों ने अपने तेज तर्रार रिवर्स-स्टिक शॉट्स से समां बांधा. दीपिका सेहरावत, लालरेम्सियामी और साक्षी राणा तीनों ने एक के बाद एक तूफानी गोल दागकर बढ़त 6-0 पहुंचा दी. मैच के आखिरी पलों में साउथ अफ्रीका की ओर से कायला डी वाल ने पेनल्टी कॉर्नर डिफ्लेक्शन पर इकलौता गोल किया, लेकिन तब तक भारत अपनी जीत पक्की कर चुका था.

𝗪𝗵𝗮𝘁 𝗮 𝗵𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝗶𝗰 𝘀𝘁𝗮𝘁𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗳𝗿𝗼𝗺 𝘁𝗵𝗲 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻 𝗪𝗼𝗺𝗲𝗻𝘀 𝗧𝗲𝗮𝗺! 🔥

India put on a dominant show to beat South Africa 6-1 and climb to the top of Pool D at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑💪

A big win. A big pic.twitter.com/eTaG332IQO

— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 18, 2026

पूल-D के टॉप पर पहुंचा भारत

दिन के एक और मुकाबले में चीन ने इंग्लैंड को 4-2 से हराया. इस जीत के बाद भारत और चीन दोनों के 2 मैचों में 4-4 अंक हो गए हैं, लेकिन बेहतर गोल अंतर के आधार पर भारतीय टीम पूल-डी की पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच गई है. अब भारतीय टीम को दूसरे राउंड में सीधे क्वालिफाई करने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी पूल मैच में सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत होगी.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button