गुरुग्राम1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

फरीदाबाद के एडवोकेट तुषार के साथ थाने में मारपीट के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।
गुरुग्राम के सेक्टर-9 पुलिस थाने के भीतर फरीदाबाद के एक एडवोकेट के साथ मारपीट के मामले में FIR दर्ज की गई है। जिसमें एक व्यक्ति को नामजद किया गया है, जबकि FIR में लेडी कांस्टेबल समेत 6 लोगों के नाम का जिक्र किया गया है। पीड़ित एडवोकेट ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट, जेब से पैसे खोने, जान से मारने की धमकी देने के संगीन आरोप लगाए हैं।
एडवोकेट का आरोप है कि 15 जुलाई को थाने में मारपीट करते हुए उनकी नाक की हड्डी भी तोड़ दी गई। पीड़ित का आरोप है कि यह हमला पुलिस की मौजूदगी में विपक्षी पार्टी द्वारा किया गया। पीड़ित एडवोकेट ने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम, डीजीपी हरियाणा और राज्य मानवाधिकार आयोग को लिखित शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने FIR दर्ज की है।

तुषार शर्मा, पीड़ित एडवोकेट।
पति पत्नी का विवाद में थाने गए थे
फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी के रहने वाले तुषार शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि वे जिला कोर्ट फरीदाबाद में वकालत करते हैं। उनके मुवक्किल और रिश्तेदार अरुण कुमार का अपनी पत्नी सपना के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस मामले की जांच सेक्टर-9 थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल प्रेम कर रही है।
15 जुलाई 2026 को अरुण कुमार के बुलाने पर वह गुरुग्राम पहुंचे थे। अरुण ने अपने फोन से जांच अधिकारी प्रेम से बात की, जिसके बाद प्रेम ने एडवोकेट तुषार शर्मा से कहा कि वे अपने पक्ष को लेकर थाने आ जाएं ताकि मामले का शांतिपूर्ण समझौता कराया जा सके।
थाने में कदम रखते ही हुआ हमला
शिकायत के मुताबिक 15 जुलाई को शाम करीब 4:15 बजे जब वह अपने मुवक्किल अरुण और उसके परिवार के साथ सेक्टर-9 थाने पहुंचे, तो वहां पहले से ही साजिश रचकर बैठी अरुण की पत्नी सपना, उसकी मां सुनीता, तरुण, नरेश और राजू नामक व्यक्ति मौजूद थे।
जैसे ही तुषार शर्मा ने जांच अधिकारी प्रेम को अपना परिचय दिया, वैसे ही वहां मौजूद आरोपियों ने उन पर और अरुण के परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल मूकदर्शक बनकर खड़ी रहीं और हमलावरों को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया।
नाक की हड्डी तोड़ी
पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपी तरुण और राजू ने उनकी नाक पर ताबड़तोड़ घूंसे मारे, जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई और खून बहने लगा। वहीं नरेश ने लात-घूंसों से हमला किया, सुनीता ने उनके बाल पकड़कर खींचे और सपना ने उनके गले पर नाखूनों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस हमले में एडवोकेट तुषार शर्मा और उनके मुवक्किल अरुण को गंभीर चोटें आईं।

एडवोकेट द्वारा उपलब्ध करवाई गई मेडिकल रिपोर्ट, जिसमें लिखा गया है कि नाक की हड्डी में फ्रेक्चर है।
कमरे में बंद कर धमकी
पीड़ित का आरोप है कि घटना यहीं नहीं रुकी। शोर-शराबा होने पर बीच-बचाव करने के बजाय एक पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का देकर साइड वाले कमरे में बंद कर दिया। वहां उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की गई। पिटाई के कारण जब वे चक्कर खाकर गिर गए, तो उनकी जेब से ₹10 हजार 530 नगद गायब हो गए।
आरोप है कि होश में आने पर पुलिसकर्मियों ने गालियां भी दीं और उन पर रिवॉल्वर तान दी। पुलिसकर्मियों ने धमकी देते हुए कहा, "यह हमारे साथी पुलिसकर्मी की भांजी का केस है, तुझे अभी वकील बनाते हैं। इसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करो और इसकी वकालत आज यहीं निकालते हैं।"
बार एसोसिएशन के हस्तक्षेप के बाद छूटे
एडवोकेट का आरोप है कि किसी तरह कमरे से बाहर आने पर उसने अपने मोबाइल की मांग की और फरीदाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला को फोन कर आपबीती सुनाई। बार प्रधान द्वारा थाने में बात करने के बाद पुलिस ने पीड़ित एडवोकेट को छोड़ा।
इसके बाद घायल तुषार शर्मा गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया। वहां 3 दिनों तक उनका इलाज चला और 18 जुलाई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली।
सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग
पीड़ित एडवोकेट तुषार शर्मा ने अपनी शिकायत में मांग की है कि सेक्टर-9 थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की 15 जुलाई की शाम 4:00 से 6:00 बजे तक की फुटेज को तुरंत सुरक्षित किया जाए, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके।
.
खबरें और भी हैं...
भिवानी कोर्ट फायरिंग मामले में हथियार सप्लायर काबू: 2 दिन के रिमांड पर भेजा, 8 केस पहले से दर्ज; CIA ने गुरुग्राम से पकड़ा
1:12- कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण: कई अवैध निर्माण ध्वस्त, 31 से अधिक ढांचे हटाए, वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही थी
1:01- कॉपी लिंक
शेयर
विदेश में छिपे गैंगस्टर के 6 गुर्गे गिरफ्तार: गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश की नाकाम; भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद
0:48- कॉपी लिंक
शेयर
मानेसर में प्राइवेट स्कूल में लगी आग: शॉर्ट सर्किट हुआ, बच्चे कर रहे थे एंट्री, आनन-फानन में बाहर निकाला
1:12- कॉपी लिंक
शेयर