
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)
अमेरिकी न्यूज ऑर्गनाइजेशन CNN, MS Now और पोलिटिको ने वीकेंड में व्हाइट हाउस से कवरेज पर रोक लगाए जाने के बाद सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया. इन ऑर्गनाइजेशन ने आरोप लगाया कि चुनिंदा तरीके से यह प्रतिबंध लगाया जाना कानून का उल्लंघन है. प्रशासन की ओर से शुक्रवार को प्रतिबंध की घोषणा के बाद राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने इन संस्थानों के कवरेज पर रोक लगा दी.
ट्रंप लंबे समय से उन पत्रकारों की न्यूज कवरेज पर रोक लगाने का प्रयास कर रहे हैं, जिनसे वह असहमत हैं. यह अमेरिकी संविधान में पहले संशोधन से जुड़े अधिकारों की एक परीक्षा भी है, जहां संविधान सरकार को प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने से रोकता है.
न्यूज ऑर्गनाइजेशन ने दर्ज कराया मुकदमा
इन न्यूज ऑर्गनाइजेशन ने अपनी याचिका में कहा कि संविधान राष्ट्रपति या किसी अन्य सरकारी अधिकारी को यह अधिकार नहीं देता कि वह केवल खबरों की सामग्री पसंद नहीं आने के आधार पर बिना किसी सूचना या प्रक्रिया का पालन किए प्रेस के प्रथम संशोधन से जुड़े अधिकारों, स्वतंत्रता और संपत्ति संबंधी हितों से वंचित कर दे.
पत्रकारों के प्रवेश बैज शनिवार को निष्क्रिय किए जाने के बाद तीनों न्यूज ऑर्गनाइजेशन ने अपने रिपोर्टर्स को व्हाइट हाउस में प्रवेश से रोके जाने के दो दिन बाद संयुक्त रूप से मुकदमा दायर किया है. इससे एक दिन पहले ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह इन संस्थानों को प्रतिबंधित कर रहे हैं, क्योंकि उनकी खबरों को वह फेक न्यूज मानते हैं.
सीएनएन को पूल ड्यूटी से भी हटाया
प्रतिबंधित टीवी नेटवर्क सोमवार सुबह व्हाइट हाउस परिसर के ठीक बाहर एक सड़क से रिपोर्टिंग कर रहे थे. सोमवार को ही सीएनएन को उन पूल ड्यूटी से भी हटा दिया गया, जिन्हें प्रमुख नयूज नेटवर्क आपस में साझा करते हैं. व्हाइट हाउस ने मुकदमे पर टिप्पणी के अनुरोध का फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया.
फेक न्यूज पर हमला
हालांकि, ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर लिखा कि वह उस चीज को महत्व देते हैं जिसे वह स्वतंत्र प्रेस कहते हैं. ट्रंप ने पोस्ट में कहा, व्हाइट हाउस स्वतंत्र प्रेस को निशाना नहीं बना रहा…वह फेक न्यूज पर हमला कर रहा है, जो हमारे अमेरिका में कैंसर की तरह फैल गया है. यह भ्रष्ट, समन्वित और पूरी तरह नियंत्रण से बाहर है. यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और इसे अब रोका जाना चाहिए.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More