कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी और पुलिस वालों पर हमले के आरोप दर्ज मामलों के खिलाफ कांग्रेसी थाने पहुंचे हैं।
राजीव भवन घटना को लेकर एफआईआर की मांग करते कांग्रेस नेता
- Published: 23 Jul 2026, 07:09 PM IST
- Last Updated: 23 Jul 2026, 07:09 PM IST
रायपुर। प्रदर्शन के दौरान उग्रता दिखान के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामलों के विरोध में गुरुवार की शाम कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। PCC चीज दीपक बैज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता खम्हारडीह थाना पहुंचे। कांग्रेसी डिप्टी CM अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक राजेश मूणत और पुरंदर मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं ने थाना प्रभारी खम्हारडीह के नाम ज्ञापन सौंपकर उक्त भाजपा नेता और मंत्रियों के खिलाफ FIR की मांग करने लगे। मांग पूरी ना होने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज थाना प्रभारी के कक्ष में धरने पर बैठ गए। उनके साथ पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, अनीता शर्मा, शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पप्पू बंजारे, आकाश शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी भी धरने पर बैठ गए हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी और पुलिस वालों पर हमले के आरोप दर्ज मामलों के खिलाफ कांग्रेसी थाने पहुंचे हैं। @INCChhattisgarh #Chhattisgarh @CGPoliceDept pic.twitter.com/7F7aXXKHJn
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 23, 2026
कांग्रेस ने ज्ञापन में लिखा है-
हम्, कांग्रेस कार्यकर्तागण 22 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे, रोज की तरह अपने कार्यालय में संगठन के कार्य में व्यस्त थे, तभी अचानक माइक के माध्यम से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगा। हम सभी लोग जब बाहर गये तो हमने देखा कि, बाहर सड़क पर बेरीकट किया हुआ है, जहां पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा क कार्यकर्ता जोर-जोर से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए राजीव भवन की ओर इशारा करते हुए।
और जोर-जोर से अश्लील गालियां बकने लगे, फिर अचानक से उधर से छाता, चप्पल, पत्थर, पानी पाउच, पानी बोतल, डाब हम लोगों के उपर फेकनें लगे, जिसके कारण हमारे बहुत से कार्यकर्ता घायल हो गये कई लोगों के हाथ में पैर में चोट आयी है और भारतीय जनता पार्टी के लोग लगातार राजीव भवन की ओर पत्थर फेंक रहे थे। उसके बाद हमने देखा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बेरीकेट तोड़कर पुलिस वालों पर भी फेंके, जिससे पुलिसवालों को भी चोटें आयी है साथ ही, कुछ भाजपाईयों ने पुलिसवालों से जबरन लाठियां छीनकर तथा पुलिसवालों को शारीरिक क्षति पहुंचाकर लाठी हाथ में लेकर राजीव भवन की तरफ बढ़ने लगे।
चश्मदीद गवाह होने का दावा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप-मुख्यमंत्री अरूण साय, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक पुरन्दर मिश्रा, भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा आदि भाजपा के कार्यकर्ता लोग घटना स्थल पर मौजूद थे और उक्त नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राजीव भवन में हमला करने, पत्थरबाजी करने और गाली गलौच करने तथा क्षति पहुंचाने हेतु उकसा रहे थे, जिसके कारण भाजपा कार्यकर्तागण राजीव भवन में पत्थरबाजी, डाब, पानी बोतल आदि को फेंककर राजीव भवन में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्षति पहुंचाने के नियत से बलवा कर रहे थे उक्त घटना की फुटेज शंकर नगर चौक में लगी हुए सी.सी.टी.वी. राडार में देखा जा सकता है। उपरोक्त घटना को कांग्रेस के अनेक कार्यकर्तागण खुली आंखों से देखे सुने है एवं चश्मदीद गवाह हैं।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)