Flipkart Payments APP: फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक नया पेमेंट एप लाने जा रहा है. जिससे ऑनलाइन शॉपिंग करना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा.

Written By : प्रतीक्षा राणावत |  Updated at : 07 Aug 2026 05:53 PM (IST)

Preferred Sources

Flipkart to Launch New Payments App Called Super money Payments For Online Shopping Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI

अब यूपीआई एप्स को टक्कर देनेआ रहा फ्लिपकार्ट

Source : ABP Live

Flipkart Payments App: अब तक UPIपेमेंट्स के लिए लोग Phonepe, GooglePay या Paytm का ही इस्तेमाल किया करते थे, लेकिन अब इन सभी एप्स को टक्कर देने बाजार में एक और एप आ रही है. जो इन सभी पेमेंट एप्स की छुट्टी कर देगी और लोगों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग को भी आसान बनाएगी. इस नई पेमेंट एप को फ्लिपकार्ट लेकर आ रहा है.

एप का होगा नया कायाकल्प
दरअसल फ्लिपकार्ट जल्दी ही Super.money को नई पेमेंट एप के रूप में लेकर आ रहा है. ये एप केवल पैसे भेजने और भुगतान करने तक ही सीमित नहीं रहेगी. बल्कि अब कंपनी ने इस एप पर स्प्लिट स्टोर नाम से नया ऑनलाइन शॉपिंग फीचर भी शुरू कर दिया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और घर के सामान की खरीदारी कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा

इंटरेस्ट फ्री इंस्टॉलमेंट की सुविधा
इस एप की खास बात ये है कि ग्राहक बिना ब्याज वाली EMI पर भी खरीदारी कर सकते हैं. इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स Super.money एप के अंदर ही UPI या पीयर-टू-पीयर (P2P) पेमेंट के जरिए आसानी से कोई भी पेमेंट कर सकते हैं. इसएप के जरिए शॉपिंग भी हो जाएगी और किसी को पेमेंट भी कर सकते हैं.

क्या बोले CEO?
सुपर मनी के CEO प्रकाश सिकरिया ने अपनी एप के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'कंपनी अब UPI के क्षेत्र में अच्छी पकड़ बना चुकी है और फ्लिपकार्ट के मजबूत नेटवर्क और डाटा की मदद से इस नई सेवा को आगे बढ़ाया जाएगा. फिलहाल ये सुविधा कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए शुरू की गई है. आने वाले समय में इसे सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MSME Bill: आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव

ब्रांड्स बेचेंगे सीधे प्रोडक्ट्स
वहीं कंपनी का कहना है कि ये फीचर खासतौर पर GenZ और उन लोगों के लिए काम का होगा, जिन्हें पहली बार क्रेडिट की सुविधा मिल रही है या जिन्हें अभी तक बैंक और वित्तीय संस्थानों से आसानी से क्रेडिट नहीं मिल पाता. सुपर मनी के इस नए शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर कई ब्रांड सीधे अपने प्रोडक्ट बेच सकेंगे और अपनी डिलीवरी व्यवस्था के जरिए ग्राहकों तक सामान पहुंचाएंगे.

सुपर मनी एप के बारे में
बता दें कि सुपर मनी एप की शुरुआत साल 2024 में हुई थी. फिलहाल ये एप UPI पेमेंट, क्रेडिट कार्ड, लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी सुविधाए देती है और इसके करीब 1.5 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं.

और पढ़ें

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है

Read More

Published at : 07 Aug 2026 05:53 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola