
अल्लू अर्जुन की एक और उपलब्थि
साउथ फिल्मों के बड़े स्टार अल्लू अर्जुन ने एक बड़ी अचीवमेंट हासिल की है. नेशनल विनिंग अवार्ड एक्टर को फोर्ब्स इंडिया शोस्टॉपर्स 2026 की लिस्ट में जगह मिली है. उनके अलावा राम चरण को भी इस लिस्ट में जगह दी गई है. तेलुगू सिनेमा के इन दो पॉपुलर पर्सनालिटीज को ही ये स्थान मिला है. अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहे हैं और उनकी फिल्मों को फैंस काफी पसंद करते आए हैं. लेकिन पुष्पा 2 फिल्म के बाद तो उनकी पॉपुलैरिटी दुनियाभर में देखने को मिली. अब उन्हें फोर्ब्स ने भी सम्मानित किया है.
इसके अलावा इस लिस्ट में और भी कलाकारों का नाम शामिल है. लिस्ट में एंटरटेनमेंट और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गजों के नाम हैं. सैयारा फिल्म की एक्ट्रेस अनीत पड्डा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. वहीं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी इस लिस्ट में जगह मिली है.
फोर्ब्स की टॉप 100 लिस्ट में कौन-कौन?
इस लिस्ट में आमिर खान, अभिषेक बनर्जी, आदित्य धर, अहान पांडे, अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना, अमिताभ बच्चन, अनीत पड्डा, ए आर रहमान, बॉबी देओल भूमि पेडनेकर, दिलजीत दोसांझ, जयदीप अहलावत, ईशान खट्टर, हुमा कुरैशी, कल्याणी प्रियदर्शन, कोंकणा सेन शर्मा, लक्ष्य लालवानी, मामूट्टी, मोहनलाल, प्रीतम, रजनीकांत, रणवीर सिंह, रसिका दुग्गल, रानी मुखर्जी, शैफाली शाह, श्रेया घोषाल, स्मृति मंधाना, सुनिधि चौहान, तृप्ति डिमरी, विकी कौशल और जाकिर खान का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan spl: फिल्मों में कितना बदल गया बहन-भाई का किरदार? यश-नयनतारा ने Toxic में लिखी रिश्ते की नई कहानी
किन फिल्मों का हिस्सा हैं अल्लू अर्जुन?
अल्लू अर्जुन की बात करें तो पुष्पा 2 फिल्म से उन्होंने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की थी और ये भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म है. इस फिल्म के अलावा वे राका नाम की मूवी में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट है. इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं और इस फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण के भी शामिल होने की संभावना है.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More