भारत में फिर होगी Formula 1 रेस, बनाई गई टास्क फोर्स

फॉर्मूला वन की इंडिया में वापसी होगी (फोटो-पीटीआई)

रफ्तार के शौकीन लोगों के लिए बड़ी खबर. केन्द्र सरकार ने भारत में फॉर्मूला वन और मोटर स्पोर्ट्स को दोबारा शुरू करने के लिए एक टास्क फोर्स बना दी है. नीति आयोग की अध्यक्षता में इस टास्क फोर्स का गठन किया गया है. टीवी9 भारतवर्ष को मिली जानकारी मुताबिक टास्क फोर्स में 10 सदस्य होंगे. इस टास्क फोर्स की जिम्मेदारी युगल किशोर जोशी को दिया गया है जो इसे लीड करेंगे. सूत्रों की मानें तो साल 2028 में भारत में फिर से फार्मूला वन रेस की शुरुआत हो सकती है. इसी के मद्देनजर एक ऐसी टीम बनायी गयी है जो इस संभावना को तलाशने का काम करेगी कि कैसे इसे जमीनी स्तर पर उतारा जाए.

क्या है इसे लेकर चुनौतियां

भारत में फॉर्मूला वन और मोटर्सपोर्ट्स के पुनरुद्धार के लिए जिस टास्क फोर्स का गठन किया गया है उसके सामने कई चुनौतियां हैं. टास्क फोर्स गठन करने का मकसद मोटर्सपोर्ट्स इकोसिस्टम का मूल्यांकन, कर चुनौतियों का समाधान, नीतिगत रोडमैप तैयार करना और 2028 में फॉर्मूला वन के लिए ग्रां पी की व्यवहार्यता जांचना है. ग्रां प्री (Grand Prix) किसी खेल प्रतियोगिता (विशेषकर मोटर रेसिंग या एथलेटिक्स) में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण और बड़ी प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला या उसका एक चरण होता है. इसमें खेल, वाणिज्य, पर्यटन मंत्रालयों व अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं.

🚨 BREAKING F1 could return to India in 2028 and Asian Games preparations discussed in Sports Ministry briefing.

A Task Force will assess the feasibility of hosting an F1 Grand Prix in India in 2028, while also looking at taxation, infrastructure, investment, tourism and PPP

— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) September 15, 2026

भारत में आयोजित हो चुकी है फॉर्मूला वन रेस

देश में आखिरी भारतीय ग्रां प्री 27 अक्टूबर 2013 को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर हुई थी. 2011, 2012 और 2013 में कुल तीन रेस आयोजित हुईं, जिन्हें सेबेस्टियन वेट्टेल ने जीता था. रेस बंद होने का मुख्य कारण टैक्स विवाद था. उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे खेल नहीं मनोरंजन माना, जिससे भारी एंटरटेनमेंट टैक्स लगा. उच्च लाइसेंस फीस, कस्टम ड्यूटी और सरकारी समर्थन की कमी से आयोजकों को भारी घाटा हुआ.

कुमार कुन्दन

कुमार कुन्दन

साल 2004 में "जी न्यूज" से पत्रकारिता की शुरुआत किया। इसके बाद "टोटल टीवी", "न्यूज24", " इंडिया टीवी", इसके बाद "राजस्थान पत्रिका" अखबार और फिर टीवी 9 भारतवर्ष से जुड़ा.

Read More

google button