टोयोटा की फॉर्च्यूनर SUV का दबदबा सालों से चल रहा है. भारत सहित लगभग हर देश में इस दमदार फुल-साइज़ 7-सीटर SUV का क्रेज है. अभी तक मार्केट में फॉर्च्यूनर की तोड़ की कोई गाड़ी नहीं लॉन्च हुई है. लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि, जर्मन कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन जल्द ही टोयोटा फॉर्च्यूनर का मुकाबला करने के लिए अपनी एक नई और बेहद मस्कुलर 7-सीटर SUV लेकर आ रही है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने ब्राजील में अपने खास डीलर्स की एक सीक्रेट मीटिंग में इस अपकमिंग SUV की पहली झलक दिखा दी है.

आपको बता दें कि, इस खबर के बाहर आते ही ऑटो सेक्टर में तगड़ी हलचल शुरू हो गई है. क्योंकि फॉक्सवैगन लंबे समय से लैडर-फ्रेम स्ट्रक्चर वाली एक पावरफुल फैमिली SUV पर काम करने का प्लान बना रही थी. यह नई कार न सिर्फ देखने में विशाल और एग्रेसिव होगी बल्कि ऑफ-रोडिंग और परफॉर्मेंस के मामले में भी बड़े-बड़े दिग्गजों के पसीने छुड़ाने का दम रखेगी. चलिए अब विस्तार से जानतें हैं इस अपकमिंग SUV के बारें में.

साइज में होगी बड़ी

बात करें अगर फॉक्सवैगन अमरॉक एसयूवी के साइज और डाइमेंशन्स की तो यह नई SUV अपने सेगमेंट की बाकी कारों को काफी पीछे छोड़ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस SUV को स्टार ब्रिज आर्किटेक्चर पर तैयार किया जा रहा है. जबकि इसका व्हीलबेस करीब 3,300 मिमी के आसपास हो सकता है. जो कि टोयोटा फॉर्च्यूनर के 2,790 मिमी व्हीलबेस से करीब 40 से 50 सेंटीमीटर तक ज्यादा बड़ा होगा.

इतना बड़ा व्हीलबेस होने का सीधा फायदा कार के अंदर बैठे यात्रियों को मिलेगा. इसके केबिन में बेहतरीन लेगरूम, ज्यादा हेडरुम और थर्ड रो में बैठने वालों के लिए जबरदस्त कंफर्ट मिलने वाला है. इसके साथ ही इसमें बूट स्पेस भी काफी बड़ा मिलेगा.


Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Volkswagen ला रही नई बड़ी SUV

यह भी पढ़ें: बिना इंश्योरेंस चला रहे कार? इतना लग सकता है जुर्माना

पावरफुल हाइब्रिड इंजन

आपको बता दें कि, इस अपकमिंग कार की सबसे बड़ी खासियत इसका इंजन और पावर जनरेशन सेटअप होने वाला है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस गाड़ी में एक हाई-परफॉर्मेंस प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल करने जा रही है. यह हाइब्रिड सेटअप मिलकर कार को 470 हॉर्सपावर से भी ज्यादा की जबरदस्त ताकत और करीब 800 Nm का बेहद भारी टॉर्क जनरेट करने में मदद करेगा.

अगर इसकी तुलना फॉर्च्यूनर से करें तो फॉर्च्यूनरमें में 2.8-लीटर डीजल इंजन केवल 204 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क देता है. यानी फॉक्सवैगन की यह SUV पावर के मामले में फॉर्च्यूनर बहुत आगे रहने वाली है. इसमें फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड मिल सकता है जिससे यह महज 5 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.

देखने को मिलेगा स्टाइलिश लुक

फॉक्सवैगन अमरॉक एसयूवी सिर्फ पावरफुल ही नहीं बल्कि अंदर से भी बेहद लक्जीरियस होगी. हालांकि यह गाड़ी SAIC के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी लेकिन फॉक्सवैगन इसे अपना सिग्नेचर फैमिली लुक देगी. इसमें बाहर की तरफ पूरी तरह से नया और अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल, बोल्ड LED हेडलाइट्स और स्पोर्टी चेसिस ट्यूनिंग देखने को मिलेगी.

वहीं, इसके सस्पेंशन को इस तरह सेट किया जाएगा कि यह खराब से खराब रास्तों पर ऑफ-रोडिंग करने के साथ-साथ हाइवे पर एक आरामदायक फैमिली राइड दे सके. कार के अंदर प्रीमियम लेदर सीट्स, बड़ा डिजिटल कंसोल, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है.


Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Volkswagen ला रही नई बड़ी SUV

कब तक होगी लॉन्च?

आपको जानकारी दें दे कि, ब्राजील में डीलर्स को शोकेस किए जाने के बाद अब इस बात के साफ संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी इसका ग्लोबल अनवील बहुत जल्द कर सकती है. यह मॉडल फॉक्सवैगन के ग्लोबल लाइनअप का नया फ्लैगशिप मॉडल बनेगा.

लॉन्च होने के बाद इस गाड़ी की सीधी टक्कर टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर और जीडब्ल्यूएम हवल H9 जैसी बड़ी 7-सीटर SUVs से होगी. पावरफुल हाइब्रिड इंजन, विशाल केबिन और तगड़ी परफॉर्मेंस के दम पर फॉक्सवैगन की यह नई SUV प्रीमियम सेगमेंट का पूरा खेल बदलने की काबिलियत रखती है.

यह भी पढ़ें: नई कार की वारंटी में क्या-क्या शामिल होता है और क्या नहीं? देखें लिस्ट