OTT पर कंटेंट देखने के शौकीन अपने ग्राहकों के लिए Jio, Airtel, Vi हाल ही में कुछ नए ओटीटी पास लेकर आई है। इन प्लान्स में हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स के साथ 1000+ TV चैनल्स का एक्सेस मिलता है। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा बेस्ट

1/6![]()
Jio का 200 रुपये का OTT पास
जियो का यह ओटीटी पास 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को 30GB डेटा मिलता है। ध्यान रहे कि यह एक डेटा पैक है इसलिए इसमें कॉलिंग बेनिफिट शामिल नहीं है। इस पैक में अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 15 OTT सब्सक्रिप्शन, 1000 से ज्यादा फ्री TV चैनल्स और मूवी टिकट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। प्लान में यूट्यूब प्रीमियम, प्राइम वीडियो मोबाइल, जियोहॉटस्टार के अलावा सोनीलिव, जी5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, सनNXT, फैनकोड, होइचोई, चौपाल, प्लैनेट मराठी, कांचा लन्नका, टाइम्सप्ले और तरंग प्लस का एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में Cinepolis ऑफर भी शामिल है, जिसके तहत मूवी टिकट पर 150 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

2/6![]()
Jio का 550 रुपये का OTT पास
जियो का यह ओटीटी पास 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को 90GB डेटा मिलता है। ध्यान रहे कि यह एक डेटा पैक है इसलिए इसमें कॉलिंग बेनिफिट शामिल नहीं है। इस पैक में अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 15 OTT सब्सक्रिप्शन और 1000 से ज्यादा फ्री TV चैनल्स बेनिफिट्स शामिल हैं। प्लान में यूट्यूब प्रीमियम, प्राइम वीडियो लाइट, जियोहॉटस्टार के अलावा सोनीलिव, जी5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, सनNXT, फैनकोड, होइचोई, चौपाल, प्लैनेट मराठी, कांचा लन्नका, टाइम्सप्ले और तरंग प्लस का एक्सेस मिलेगा।

3/6![]()
Jio का 2000 रुपये का OTT पास
जियो का यह ओटीटी पास 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को 365GB डेटा मिलता है। ध्यान रहे कि यह एक डेटा पैक है इसलिए इसमें कॉलिंग बेनिफिट शामिल नहीं है। इस पैक में अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 15 OTT सब्सक्रिप्शन और 1000 से ज्यादा फ्री TV चैनल्स बेनिफिट्स शामिल हैं। प्लान में यूट्यूब प्रीमियम, प्राइम वीडियो लाइट, जियोहॉटस्टार के अलावा सोनीलिव, जी5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, सनNXT, फैनकोड, होइचोई, चौपाल, प्लैनेट मराठी, कांचा लन्नका, टाइम्सप्ले और तरंग प्लस का एक्सेस मिलेगा।

4/6![]()
Airtel का 200 रुपये का OTT पास
एयरटेल का यह ओटीटी पास 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को 30GB डेटा मिलता है। ध्यान रहे कि यह एक डेटा पैक है इसलिए इसमें कॉलिंग बेनिफिट शामिल नहीं है। प्लान में प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, जी5 प्रीमियम, जियोहॉटस्टार मोबाइल के साथ-साथ एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम के जरिए 18 से ज्यादा OTTs का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

5/6![]()
Airtel का 279 रुपये का OTT पास
एयरटेल का यह ओटीटी पास 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को 30GB डेटा मिलता है। ध्यान रहे कि यह एक डेटा पैक है इसलिए इसमें कॉलिंग बेनिफिट शामिल नहीं है। प्लान में नेटफ्लिक्स बेसिक, जी5 प्रीमियम, जियोहॉटस्टार सुपर के साथ-साथ एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम के जरिए 18 से ज्यादा OTTs का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

6/6![]()
Vi का 200 रुपये का OTT पास
वोडाफोन आइडिया का यह ओटीटी पास 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को 30GB डेटा मिलता है। ध्यान रहे कि यह एक डेटा पैक है इसलिए इसमें कॉलिंग बेनिफिट शामिल नहीं है। प्लान में जियोहॉटस्टार, सोनी लिव, जी5 समेत करीब 20 OTTs का सब्सक्रिप्शन मिलता है। ग्राहक Vi Movies & TV ऐप के जरिए 250+ लाइव TV चैनल्स का मजा भी ले सकते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है, लेकिन यह केवल 5G नेटवर्क कवरेज वाले इलाके में 5G हैंडसेट पर ही मिलेगा।

Gadgets Hindi News Airtel Vodafone Idea
Hindi Newsफोटोगैजेट्सपैसा वसूल प्लान, सालभर FREE में देखें 15 OTT, 1000 TV चैनल्स; कीमत ₹200 से शुरू