110

Image Credit : social media

सलमान खान और संजय दत्त

बॉलीवुड की सबसे चर्चित दोस्तियों में सलमान खान और संजय दत्त का नाम सबसे पहले आता है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और मुश्किल दौर में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। हाल ही में सलमान ने संजय दत्त को याद करके भावुक हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उन्हें गले लगाते हुए फोटो डाले और लिखा-संजू बाबा हम सबके बाबा, मेरे बड़े भाई संजय दत्त।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

210

Image Credit : social media

अभिषेक बच्चन और सिकंदर खेर

अभिषेक बच्चन और सिकंदर खेर बचपन के दोस्त हैं। दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। इंटरव्यू में सिकंदर कई बार कह चुके हैं कि अभिषेक उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं।

310

Image Credit : social media

अजय देवगन और रोहित शेट्टी

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की दोस्ती तीन दशक से ज्यादा पुरानी है। 'जमीन' से शुरू हुआ यह सफर 'सिंघम', 'गोलमाल' और 'सूर्यवंशी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों तक पहुंचा। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों में गिनी जाती है।

410

Image Credit : social media

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह

ऑफस्क्रीन मस्ती और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के लिए मशहूर अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों कई इंटरव्यू और अवॉर्ड शोज में अपनी मजेदार बॉन्डिंग दिखा चुके हैं।

510

Image Credit : social media

फराह खान और साजिद खान

कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान और साजिद खान वैसे तो भाई-बहन हैं, लेकिन वो एक दूसरे को बेस्ट फ्रेंड भी कहते हैं। वो एक दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।

610

Image Credit : social media

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा

करीना और अमृता बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर गर्ल गैंग का हिस्सा हैं। दोनों अक्सर फैमिली वेकेशन, पार्टी और त्योहार साथ मनाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी दोस्ती की झलक देखने को मिलती रहती है।

710

Image Credit : social media

मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर

मलाइका और करिश्मा वर्षों से करीबी दोस्त हैं। दोनों अक्सर करीना और अमृता के साथ छुट्टियां मनाती और पार्टी करती नजर आती हैं। उनकी फ्रेंडशिप बॉलीवुड की सबसे मजबूत गर्ल गैंग में शामिल है।

810

Image Credit : social media

शाहरुख खान और जूही चावला

शाहरुख और जूही ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त ही नहीं, बल्कि आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक भी हैं। वर्षों पुरानी उनकी दोस्ती आज भी कायम है।

910

Image Credit : social media

1010

Image Credit : instagram