• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Muzaffarpur
  • Muzaffarpur Crime News | Minor Girl Rape Case Accused Arrested; FSL Investigation

मुजफ्फरपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाला युवक रिश्ते में लड़की का बहनोई लगता है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुख्य आरोपित राजू सहनी को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल पर FSL की टीम ने जांच कर जरूरी नमूने और तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराने के साथ विशेषज्ञों की मदद से उसका बयान भी दर्ज किया गया है।

अकेला देखकर नाबालिग को घर में ले गया

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को अकेला देखा। इसके बाद वह उसे जबरन एक घर में ले गया। पुलिस के अनुसार, वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की।

आवाज और हलचल सुनकर पहुंचे ग्रामीण

लड़की की आवाज और हलचल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

डायल 112 की टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के बीच से आरोपी को हिरासत में लिया और कांटी थाने ले गई। इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित राजू सहनी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल पर विशेष फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया। FSL टीम ने मौके से जरूरी नमूने और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

विशेषज्ञों की मदद से पीड़िता का बयान दर्ज

डीएसपी ने बताया कि पीड़िता की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पुलिस गंभीर है। नियमानुसार उसका मेडिकल चेकअप कराया गया है। साथ ही मूक-बधिर विशेषज्ञों की सहायता से उसका आधिकारिक बयान भी दर्ज किया गया है। कांटी थाना पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • मुशहरी में पिकअप से शराब तस्करी का भंडाफोड़: पुलिस के पीछा करने के दौरान गाड़ी गली में फंसी, 804 लीटर विदेशी शराब जब्त

    पुलिस के पीछा करने के दौरान गाड़ी गली में फंसी, 804 लीटर विदेशी शराब जब्त|मुशहरी(मुजफ्फरपुर),Mushahari(MuzaffarPur) - Dainik Bhaskar1:04
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • देवरिया में चला वाहन चेकिंग अभियान: विशुनपुर सरैया चौक पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के कटे चालान

    विशुनपुर सरैया चौक पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के कटे चालान|पारू खास(मुजफ्फरपुर ),Paru Khaas(Muzaffarpur) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गायघाट में 12 टन केला लदा ट्रक पलटा: ड्राइवर घायल, ऑटो को बचाने में हुआ एक्सीडेंट

    ड्राइवर घायल, ऑटो को बचाने में हुआ एक्सीडेंट|गायघाट,gaighat - Dainik Bhaskar1:06
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पाकिस्तानी नंबर से वीडियो कॉल, 72 घंटे डिजिटल अरेस्ट: मुजफ्फरपुर में कंपाउंडर की पत्नी से 3.14 लाख ठगे, CM थलापति की DP वाले नंबर से कॉल

    1:16
    • कॉपी लिंक

    शेयर