Updated On: Jul 25, 2026 | 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Gadchiroli Road Construction: गड़चिरोली-धानोरा-मुरूमगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन विभाग की मंजूरी के अभाव में निर्माण कार्य अटका हुआ है।नागरिकों ने तत्काल मरम्मत और निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की

गड़चिरोली राष्ट्रीय राजमार्ग- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
विस्तार
Gadchiroli National Highway: गड़चिरोली-धानोरा-मुरूमगांव इस मार्ग पर राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माणकार्य शुरू है, लेकिन उक्त मार्ग पर कुछ जगह वनविभाग के मंजूरी के अभाव के चलते निर्माणकार्य लंबित है। वहीं उक्त मार्ग का टेंडर निकलने का कारण बताकर डामरीकृत मार्ग की मरम्मत भी नहीं की जा रही है। जिससे महामार्ग पर निर्माण हुए गड्डों के चलने वाहनधारकों का आवागमन दुश्वार हुआ है। जगह- जगह गड्ढे बिछे है, बरसात का मौसम शुरू होने के चलते समस्या और बिकट हुई है।
जिससे उक्त मार्ग की मरम्मत कर नागरिकों को राहत प्रदान करने की मांग हो रही है। गड़चिरोली-धानोरा-मुरूमगांव यह मार्ग आगे छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़ता है। जिसके चलते इस मार्ग को राष्ट्रीय महामार्ग के रूप में घोषित कर राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माणकार्य शुरू किया गया है।
ये भी पढ़े: Gadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
सम्बंधित ख़बरें
इस दौरान इस मुख्य मार्ग पर राजुली टर्निंग से लेकर धवली गांव के दौरान करीब 9 से 11 किमी दूरी के सिमेंट सड़कों का टेंडर राष्ट्रीय महामार्ग विभाग ने निकाला है। किंतु वन विभाग की आवश्यक अनुमति लिए बगैर यह टेंडर निकाले जाने की बात सामने आ रही है। अनुमति के अभाव में एक छोर के सिमेंट सड़क का कार्य लंबित है। वहीं दुसरी छोर पर टेंडर निकलने का कारण दिखाकर वर्तमान डामरीकृत सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है।
महामार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन जारी
वन विभाग के मंजुरी के बगैर टेंडर निकाले जाने के चलते नई सड़क का निर्माण अटका पड़ा है, वहीं पुराने सड़क की गड्डोंभरी स्थिती सुधारी नहीं जा रही है। वहीं इस सड़क की अधिकृत वहन क्षमता 25 से 30 टन होने के बावजूद इस मार्ग से ओव्हरलोड भारी वाहनों का आवागमन जारी है।
शिघ्र समस्या का करें समाधान
भाजपा जिला सचिव सारंग सालवे ने कहा कि एक ओर वन विभाग के अनुमति के अभाव में सीमेंट सड़क का कार्य प्रलंबित है, वहीं दूसरी ओर डामरीकृत सड़क की मरम्मत भी रोकी गई है, वहीं 70 से 80 टन के ओव्हरलोड भारी वाहनों का आवागमन होने से सड़क खराब हो रही है।
