Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले से गांजा तस्करी का हैरान करने वाला सामने आया. लगातार हो रही नशे की सप्लाई के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर तस्करी के अलग-अलग तरीकों को पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस बार पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है. दोनों के कब्जे से 18 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. कार्रवाई के बाद जिले में गांजा तस्करी के बदलते तरीकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
देवभोग पुलिस के मुताबिक, खूंटगांव नाके पर जांच के दौरान एक इक्को वाहन को रोककर तलाशी ली गई. वाहन की डिक्की से 18 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ. मामले में डिंडेश्वर पांडेय और सीता पांडेय को गिरफ्तार किया गया है. दोनों रत्नपुर के पास स्थित कालमी टांट गांव के निवासी बताए गए हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा एक मोबाइल फोन और इक्को कार भी जब्त की है. जब्त वाहन की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महेश बस में चावल की बोरियों के बीच गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसी दौरान शारदा बस में सफर कर रहा एक अन्य आरोपी आइस बैग में गांजा छिपाकर ले जाते पकड़ा गया. इन दोनों मामलों में कुल मिलाकर लगभग 91 किलो गांजा बरामद किया गया था.
दूसरे मामले में राजस्थान पासिंग बाइक पर गांजा लेकर राजस्थान जाने की तैयारी कर रहा एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा. मैनपुर पुलिस ने उसे पकड़कर उसके कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद किया था. अब तीसरे मामले में कार की डिक्की से 18 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद होने के बाद मां-बेटे की गिरफ्तारी हुई है.
अलग-अलग तरीके से हो रही थी तस्करी
लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने गांजा तस्करी के तरीकों को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं. कभी चावल की बोरियों में गांजा छिपाया जा रहा है, तो कभी आइस बैग, बाइक और निजी वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा है. हालांकि, इन मामलों के बीच किसी संगठित नेटवर्क का संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. फिलहाल पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करी के अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इन गिरफ्तारियों के बाद गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पुलिस पहुंच पाती है या नहीं.
तीनों मामलों को मिलाकर कुल 119 किलो 692 ग्राम गांजा जब्त हुआ है. इसकी कुल कीमत करीब 59 लाख 84 हजार 600 रुपये अनुमानित है. बाइक और कार वाले मामलों की कीमत पुलिस से आधिकारिक रूप से पुष्ट होना बाकी है.

मनमोहन नेताम
मनमोहन नेताम की पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2009 से हुई. उन्होंने त्रैमासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ मितान से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2009 में की. इसके बाद दो वर्ष तक TV24 में कार्य करने के बाद ETV न्यूज मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ में बतौर समाचार सूचक उन्होंने बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर के साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया. इसके लिए उन्हें ETV नेटवर्क से अवॉर्ड भी मिला. समय के साथ उन्होंने न्यूज वर्ल्ड और जनतंत्र TV न्यूज में कार्य करते हुए गरियाबंद जिले की हर बड़ी घटना और खबर के साथ जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए सेतु जैसा कार्य किया. इस दौरान वे विभिन्न समाचार पत्रों में भी कार्य करते रहे. वर्तमान में वे TV9 भारतवर्ष से विगत 2 वर्षों से जुड़े हुए हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Read More