उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने से जुड़ी जानकारी के लिए IIT मद्रास के GATE 2027 आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। फिलहाल, रजिस्ट्रेशन शुरू होने में देरी के बावजूद आवेदन की अंतिम तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
GATE 2027 Registration: अगर आप ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) की तैयार कर रहे हैं और 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, तो खबर आपके लिए है। क्योंकि गेट 2027 का रजिस्ट्रेशन एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने पहले जारी किए गए आवेदन शेड्यूल में बदलाव किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, GATE 2027 के लिए नई रजिस्ट्रेशन तारीखें जल्द जारी की जाएंगी। ऐसे में उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने से जुड़ी जानकारी के लिए IIT मद्रास के GATE 2027 आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। फिलहाल, रजिस्ट्रेशन शुरू होने में देरी के बावजूद आवेदन की अंतिम तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि कि इस बार यानी GATE 2027 का आयोजन IIT मद्रास की ओर से किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। एनडीटीवी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल के लिए आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, जब लिंक एक्टिव होगा, तो आवेदन प्रक्रिया GATE ऑनलाइन अप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम(GOAPS) के माध्यम से पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने के साथ वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।
GATE 2027 के लिए ऐसे करें आवेदन
रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने के बाद उम्मीदवार GOAPS के जरिए आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज और व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी तैयार रखना बेहतर होगा। चलिए अब जानते हैं कि कैसे करें रजिस्ट्रेशन-
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद GATE Online Application Processing System (GOAPS) पर जाएं।
3. फिर यहां रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
4. फिर जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
5. निर्देश के अनुसार फेशियल वेरिफिकेशन पूरा करें।
6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
7. आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
8. भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
आवेदन से पहले ये डिटेल्स रखें तैयार
नाम
जन्म तिथि
मोबाइल नंबर और अन्य संपर्क विवरण
क्वालिफाइंग परीक्षा से संबंधित जानकारी
जरूरी दस्तावेज
इसके अलावा उम्मीदवारों को पेपर चुनने से पहले उपलब्ध टू-पेपर कॉम्बिनेशन भी जांच लेना चाहिए। भारतीय उम्मीदवारों को DigiLocker से जुड़ी आवश्यकताओं की भी जांच करनी चाहिए और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए।
नई तारीखों का करना होगा इंतजार
फिलहाल, गेट 2027 रजिस्ट्रेशन शेड्यूल में बदलाव के बाद उम्मीदवारों को अब नई आवेदन तारीखों की घोषणा का इंतजार करना होगा। ऐसे में उम्मीदवारों को किसी फर्जी वेबसाइट या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा करने के बजाय IIT मद्रास की आधिकारिक घोषणा के आधार पर ही आवेदन करना चाहिए।
एग्जाम पैटर्न
गेट 2027 की परीक्षा 3 घंटे की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगी। परीक्षा पूरी तरह अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 65 प्रश्न होंगे, जिनके लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित हैं।