GDS ने भर्ती के जुलाई सत्र की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस भर्ती के जरिए ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर, और डाक सेवक के कुल 23,757 पदों को भर जाना है.
Written By : कविता गाडरी | Updated at : 13 Oct 2026 09:38 PM (IST)

GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर
Source : @Pinterest
इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के जुलाई सत्र की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस भर्ती के जरिए ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर, और डाक सेवक के कुल 23,757 पदों को भर जाना है. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने सर्किल की मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं. पहली मेरिट लिस्ट में कट ऑफ को लेकर भी काफी अंतर देखने को मिला है. उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे सर्किल में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का चयन 100 प्रतिशत अंकों पर हुआ, वहीं उत्तर प्रदेश में ही एसटी वर्ग के एक उम्मीदवार को 83.5 प्रतिशत अंकों पर जगह मिली. बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड में भी अलग-अलग कैटेगरी और डाकघर के हिसाब से कट ऑफ में अंतर रहा.
उत्तर प्रदेश सर्किल में सामान्य आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए मुकाबला काफी कड़ा रहा. पहली मेरिट लिस्ट के अनुसार लगभग सभी डिविजनों में बीपीएम, एबीपीएम और डाक सेवक पदों पर चयनित सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के अंक 100 प्रतिशत रहे. वही ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में ज्यादातर डाकघर की कट ऑफ 98 से 100 प्रतिशत के बीच रही. एससी वर्ग में ज्यादातर जगहों पर कट ऑफ 96 से 100 प्रतिशत तक दर्ज की गई. दूसरी और फतेहगढ़ डिवीजन के रोहिला ब्रांच पोस्ट ऑफिस में बीपीएम पद पर एसटी वर्ग के उम्मीदवार का चयन 83.5 प्रतिशत पर हुआ. इसी डिवीजन के गेसिंहपुर बीओ में कट ऑफ 87.6 प्रतिशत रही, जबकि बागपत डिवीजन के गोगवान बायो में 85.5प्रतिशत अंक पर चयन हुआ. बीपीएम पद पर बहराइच डिवीजन के गूर बीओ में एसटी वर्ग की कट ऑफ 88.66 प्रतिशत रही. वहीं डाक सेवक पद पर कानपुर सिटी डिविजन के सरसौल एसओ में एसटी वर्ग के उम्मीदवार का चयन 92.15 फीसदी पर हुआ.
बिहार में भी 99 से 100 प्रतिशत तक कट ऑफ
बिहार सर्किल में पटना, बेगूसराय, औरंगाबाद, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरनगर और वैशाली जैसे मंडलों में सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों का दबदबा रहा. कई पदों पर 100 प्रतिशत अंक पाने वाले उम्मीदवारों का चयन हुआ. सामान्य वर्ग में वैशाली मंडल के सलेमपुर, दुमरिया बीओ में एबीपीएम पद की न्यूनतम कट ऑफ 99.23 फीसदी और सिरसबिरन बीओ में बीपीएम पद की कट ऑफ 99.33 फीसदी रही. ओबीसी वर्ग में भी कई जगह कट ऑफ 99 से 100 फीसदी के बीच रही. पटना साहिब मंडल के गढ़ौचक बीओ में एबीपीएम पद की कट ऑफ 89.3 फीसदी दर्ज की गई.
राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और झारखंड में कट ऑफ
राजस्थान में भी कई डिवीजन के डाकघरों में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 100 फीसदी रही. हालांकि राजसमंद के कांकरोली हेड पोस्ट ऑफिस में डाक सेवक पद पर सामान्य वर्ग की कट ऑफ 98% दर्ज की गई. एसटी वर्ग के लिए राजसमंद के गिलूंड एसओ और गोगा गुंडा एसओ में कट ऑफ 96.16% रही. दिल्ली सर्किल में जनरल, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के चयनित उम्मीदवारों के अंक कई डाकघर में 100% रहे. एसटी वर्ग में मंगोलपुरी और एन ब्लॉक एसओ में डाक सेवक पद की कट ऑफ 96.5% रही. मध्य प्रदेश में सामान्य वर्ग की कट ऑफ अधिकांश डिवीजन में 100% रही. एसटी वर्ग में कुछ डाकघर की कट ऑफ 95 प्रतिशत से शुरू हुई. वहीं झारखंड में सामान्य वर्ग की कट ऑफ ज्यादातर जगहों पर 99 से 100 प्रतिशत के बीच रही, जबकि एसटी वर्ग के कुछ डाकघर में 95 फीसदी अंक पर भी चयन हुआ.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

About the author कविता गाडरी
कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है.
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए.
इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.
Read More
Published at : 13 Oct 2026 07:10 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola