Serbia Elections 2026: छात्रों ने अब चुनावी मैदान में सर्बिया की सियासत हिला दी है. 14 साल से सत्ता पर पकड़ बनाए रखने वाले अलेक्जेंडर वुसिक की पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है. संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने अपनी हार मान ली है.
Serbia Elections 2026: छात्रों ने अब चुनावी मैदान में सर्बिया की सियासत हिला दी है. 14 साल से सत्ता पर पकड़ बनाए रखने वाले अलेक्जेंडर वुसिक की पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है. संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने अपनी हार मान ली है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/26/serbia-elections-2026-2026-10-26-09-10-48.jpg)
Serbia Elections 2026
Serbia Elections 2026: सर्बिया में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. दो साल तक सड़कों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों ने अब चुनावी मैदान में सर्बिया की सियासत हिला दी है. शुरुआती नतीजों में छात्रों के समर्थन वाले समूह को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि करीब 14 साल से सत्ता पर पकड़ बनाए रखने वाले अलेक्जेंडर वुसिक की पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है. अगर ये रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो सर्बिया में सत्ता की चाबी छात्रों के हाथ में जाना लगभत तय हो गया है.
रविवार को आए शुरुआती चुनावी अनुमानों के अनुसार, 250 सदस्यों वाली संसद में छात्र आंदोलन के समर्थन वाले समूह को करीब 138 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, वुसिक की सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी (SNS) को लगभग 104 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य सीटें जातीय अल्पसंख्यकों की पार्टियों के खाते में जा सकती हैं. चुनाव सर्वेक्षण एजेंसी CESID और IPSOS के शुरुआती आंकड़ों ने भी छात्रों के समर्थन वाले समूह की बढ़त के संकेत दिए हैं. हालांकि, ये अभी शुरुआती अनुमान हैं और अंतिम नतीजों से तस्वीर बदल भी सकती है.
BREAKING: Aleksandar Vučić conceded defeat in Serbia’s snap parliamentary election, saying the student-backed Student List had won.
“Based on a stratified sample, it is clear that we have lost this election. The student blockade list won,” Vučić said.
The result ends more than… pic.twitter.com/3BaV95bV7b
— Clash Report (@clashreport) October 25, 2026
सर्बिया के समय से पहले हुए संसदीय चुनाव में अलेक्जेंडर वुसिक ने अपनी हार मान ली है. उन्होंने कहा कि छात्रों के समर्थन वाली 'स्टूडेंट लिस्ट' जीत गई है. वुसिक ने कहा कि एक व्यवस्थित नमूने (स्ट्रैटिफाइड सैंपल) के आधार पर यह साफ है कि हम यह चुनाव हार गए हैं। 'स्टूडेंट लिस्ट' जीत गई है. इस नतीजे के साथ ही, वुसिक की 'सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी' के एक दशक से ज्यादा समय से चले आ रहे दबदबे का अंत हो गया है.
यह भी पढ़ें: कौन होगा ट्रंप का राजनीतिक उत्तराधिकारी? 2028 चुनाव के लिए वेंस और रुबियो के नाम चर्चा में
वुसिक ने मानी पार्टी की हार
शुरुआती रुझानों के बाद अलेक्जेंडर वुसिक ने भी माना कि उनकी पार्टी चुनाव में पिछड़ रही है. रविवार को बेलग्रेड स्थित पार्टी मुख्यालय में समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, उनकी पार्टी को करीब 105 सीटें मिल सकती हैं, जबकि छात्र समर्थित समूह 135 से 140 सीटें जीत सकता है.
वुसिक एक दशक से अधिक समय से सर्बिया की राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे हैं. ऐसे में चुनाव में उनकी पार्टी का पिछड़ना उनके राजनीतिक प्रभाव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
बेलग्रेड में सड़कों पर उतरे समर्थक
चुनावी अनुमानों में छात्रों की बढ़त के संकेत मिलते ही राजधानी बेलग्रेड में जश्न शुरू हो गया. छात्र आंदोलन के मुख्यालय पर समर्थकों ने 'जीत, जीत' के नारे लगाए. लोग एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जाहिर करते दिखे. बेलग्रेड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रादोमिर साइचिक ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की आवाज सुनी जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जीत का जश्न मनाने के साथ देश के भविष्य को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी.
छात्रों के गठबंधन को 52% वोट मिलने का अनुमान
सर्बिया के चुनावी रुझानों में छात्र आंदोलन को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, 'स्टूडेंट लिस्ट, स्टूडेंट्स विन' को करीब 52 प्रतिशत वोट मिले हैं. इसके मुकाबले लंबे समय से सत्ता में काबिज अलेक्जेंडर वुसिक के गठबंधन को 39.3 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. इन आंकड़ों से संकेत मिल रहे हैं कि सरकार के खिलाफ करीब दो साल से चल रहा छात्र आंदोलन अब चुनावी मैदान में भी बड़ा असर डालने में सफल रहा है.
संसद में बहुमत से आगे निकल सकता है छात्र गठबंधन
सर्बिया की 250 सदस्यीय संसद में बहुमत हासिल करने के लिए 126 सीटों की जरूरत है. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, छात्र समर्थित गठबंधन को 135 से 140 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, वुसिक के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन को करीब 105 सीटें मिलने का अनुमान है. अगर ये अनुमान अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो छात्र समर्थित गठबंधन आसानी से बहुमत हासिल कर सकता है. इससे सर्बिया में नई सरकार के गठन का रास्ता खुल सकता है और देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, अंतिम चुनाव परिणाम आने के बाद ही सीटों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी.
यह भी पढ़ें: फ्रांस से लेकर स्पेन-पुर्तगाल और इटली सहित कई देशों में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, आगजनी-तोड़फोड़ आम; जानें स्थिति
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
