‘लड़कियों को जलील करते हैं, शर्म नहीं आती…’ Gen-Z ऑडियंस को अक्षरा सिंह की नसीहत, मंच से भड़कीं

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

Akshara Singh Video: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अक्सर ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनकी लोकप्रियता इस कदर है कि अगर वो किसी इवेंट में जाती हैं, तो लोग उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने नजर आते हैं. हालांकि, हाल ही में एक कार्यक्रम के दैरान कुछ ऐसा हुआ कि अक्षरा भड़क गईं. उन्होंने वहां मौजूद Gen-Z ऑडियंस को समझाया कि कुछ ऐसा काम करो, जिससे बिहार का नाम रोशन हो. उन्होंने महिलाओं के सम्मान पर बात की.

दरअसल, हाल ही में अक्षरा सिंह किसी इवेंट का हिस्सा बनीं. वो मंच पर थीं. उन्हें देखने के लिए वहां भारी संख्या में लोग जमा थे. उन्हीं में से कुछ लोगों ने उन पर फब्तियां कसीं, जिसपर अक्षरा गुस्सा हो गईं और फिर उन्होंने उन लोगों को समझाया भी कि जो वो कर रहे हैं वो उचित नहीं है. अक्षरा सिंह का उस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

अक्षरा सिंह ने क्या कुछ कहा?

वीडियो में अक्षरा कहती हैं, “हां, क्या नाम तुम्हारा? अच्छा है, थोड़ा सा लखेरागिरी करो, लेकिन किरकिरी मत करो ना. उसको थथराई बोलते अपने पटना में. तो थथराई बड़े अच्छे से जानते हैं. पटना के ही हैं ना. हैलो, तो ये ना बचपन से देखते हुई बड़ी हुई हूं. ये करके इधर से जो जा रहे हो ये अच्छी बात नहीं है. आपकी घर की लड़की हूं ना मैं. अच्छा लगेगा इस तरीके से करते हुए.”ॉ

‘नए Gen-Z से मिलिए’

वो आगे कहती हैं, “यही जो पूरे बिहार में आप लोग इधर उधर, जो न्यूज में देखने को मिल रहा है, लड़कियों को आप लोग जलील करते हैं. शर्म नहीं आती है आपको? आप के ही जैसी यूथ है क्या अभी? Gen-Z इसका नाम नहीं है. Gen-Z है लड़कियों का सम्मान करना. Gen-Z है हमारे घर की औरतों के सम्मान-मर्यादा को पहचानना. Gen-Z वो कर रहे हैं. अगर आपको बनना है तो अभी के नए Gen-Z से मिलिए, जो यहां और भी खड़े हैं और बड़े सम्मान पूर्वक खड़े हैं.”

ये भी पढ़ें-

सनी देओल का रामायण से फर्स्ट लुक आ गया सामने? नमित मल्होत्रा की इतनी सॉलिड है प्लानिंग

भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, बोले- वह शराब नहीं पीते हैं

जब वो लोग अपनी गलती मानते हैं, तो फिर अक्षरा कहती हैं, “नाउ आई लव यू. ऐसे ही रखो यार. बिहार का नाम रोशन करो.बिहार को आगे बढ़ाइए. ऐसे मत करिए ना. आपने अपनी गलती मानी, इसलिए आई लव यू. शुक्रिया.”

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button