Premium

क्या Evil Eye सच में बुरी नजर से बचाता है या यह सिर्फ एक फैशन ट्रेंड है? जानिए इस नीली आंख वाले सिंबल का इतिहास, कैसे यह आज Gen Z की राखी, ज्वेलरी, फैशन और होम डेकोर का सबसे बड़ा एस्थेटिक ट्रेंड बन चुका है।

Image

बुरी नजर से एस्थेटिक फैशन का सबसे बड़ा ट्रेंड कैसे बनीं Evil Eye

Evil Eye Meaning, History And Fashion Trend: अगर आप Instagram, Pinterest या किसी फैशन स्टोर पर नजर डालें, तो एक नीली आंख वाला छोटा-सा सिंबल बार-बार दिखाई देगा। कभी नेकलेस में, कभी फोन कवर पर, कभी घर की दीवार पर लटका हुआ तो त्योहारों के सीजन में इसे आप राखी या दीयों पर भी देखेंगे। इसे Evil Eye कहा जाता है। दिलचस्प बात यह है कि आज की Gen Z इसे सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी और एस्थेटिक का हिस्सा मानती है।

Evil Eye क्या होती है

Evil Eye क्या होती है

कई लोग इसे फोटो पर भी लगाते हैं ताकि 'नजर न लगे', तो कुछ इसे सिर्फ इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि यह स्टाइलिश दिखता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या Evil Eye सच में बुरी नजर से बचाता है, या यह देसी नींबू-मिर्ची का एक मॉडर्न और एस्थेटिक वर्जन बन गया है? इसकी कहानी फैशन से कहीं ज्यादा पुरानी और दिलचस्प है।

आखिर Evil Eye होता क्या है?

Evil Eye का सीधा मतलब है 'बुरी नजर'। पुराने समय से दुनिया के कई देशों में लोग मानते आए हैं कि किसी की जलन, ईर्ष्या या नेगेटिव सोच दूसरे इंसान पर बुरा असर डाल सकती है। इसी मान्यता से एक नीली आंख जैसा सिंबल बना, जिसे आज हम Evil Eye के नाम से जानते हैं।

कई लोग इसे गुड लक और बुरी नजर से बचाने वाला प्रतीक मानते हैं। हालांकि, अब तक ऐसा कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं मिला है जो यह साबित करे कि इसे पहनने या लगाने से सच में नजर नहीं लगती। इसलिए आज इसे एक पारंपरिक मान्यता, सांस्कृतिक पहचान और फैशन ट्रेंड—तीनों के रूप में देखा जाता है।

इसकी शुरुआत कहां से हुई?

Evil Eye का इतिहास हजारों साल पुराना माना जाता है। ग्रीस, तुर्की, मिस्र जैसे देशों में इसका इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है। खासकर तुर्की का नीले रंग का Evil Eye चार्म पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। पुराने समय में लोग इसे घर के दरवाजे, बच्चों के कपड़ों, गाड़ियों और दुकानों में लगाते थे। उनका मानना था कि यह बुरी नजर से सुरक्षा का प्रतीक है। अलग-अलग संस्कृतियों में इसके डिजाइन बदलते रहे।

नींबू-मिर्ची से Evil Eye तक का सफर

भारत में जब लोग नई दुकान खोलते हैं या नई गाड़ी खरीदते हैं, तो अक्सर नींबू-मिर्ची टांगते हैं। इसके पीछे भी बुरी नजर से बचने की पारंपरिक मान्यता जुड़ी हुई है।

नींबू-मिर्ची से Evil Eye तक का सफर

नींबू-मिर्ची से Evil Eye तक का सफर

आज Gen Z उसी सोच को बिल्कुल नए अंदाज में जी रही है। फर्क सिर्फ इतना है कि नींबू-मिर्ची की जगह अब Evil Eye ने ले ली है। यही वजह है कि लोग मजाक में इसे Gen Z की नींबू-मिर्ची भी कहने लगे हैं।

फैशन ने कैसे बदल दी इसकी पहचान?

कुछ साल पहले तक Evil Eye सिर्फ धार्मिक या पारंपरिक प्रतीक माना जाता था। लेकिन फैशन इंडस्ट्री ने इसे नया रूप दे दिया। आज आपको Evil Eye वाले नेकलेस, राखी, रिंग, ब्रेसलेट, इयररिंग, बैग, घड़ी, फोन कवर, कपड़े और यहां तक कि स्नीकर्स भी मिल जाएंगे। होम डेकोर में भी इसकी खूब डिमांड है। लोग इसे वॉल हैंगिंग, कुशन, की-होल्डर, मोमबत्ती स्टैंड और टेबल डेकोरेशन में इस्तेमाल कर रहे हैं। जो यह दर्शाता है कि, कैसे ईविल आई आज लाइफस्टाइल और एस्थेटिक का हिस्सा बन चुका है।

Evil Eye फैशन ट्रेंड

Evil Eye फैशन ट्रेंड

Pinterest, Instagram और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म ने Evil Eye को ग्लोबल ट्रेंड बना दिया। लोग इसे अपनी तस्वीरों पर लगाते हैं, तो ज्वेलरी स्टाइलिंग, ट्रैवल डायरी, रूम मेकओवर और OOTD लुक्स में भी शामिल कर रहे हैं। देखते ही देखते यह सिंबल कूल, मिनिमल और एस्थेटिक फैशन की पहचान बन गया है।

रक्षा बंधन पर फॉलों करें ट्रेंड

रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक है और इस बार Evil Eye राखियां सबसे बड़े ट्रेंड के रूप में सामने आई हैं। अगर आप भी अपने भाई के लिए Gen Z वाला स्टाइलिश नजरबट्टू चुनना चाहते हैं, तो ये डिजाइन्स बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।

बाजार में इन दिनों क्रोशिया Evil Eye, चांदी की Evil Eye राखी, मिनिमल बीड्स स्टाइल, पर्ल डिटेलिंग और हैंडमेड डिजाइन वाली राखियां खूब पसंद की जा रही हैं। ये राखियां सिर्फ खूबसूरत ही नहीं दिखतीं, बल्कि मॉडर्न और एस्थेटिक लुक की वजह से युवाओं की पहली पसंद भी बनी हुई हैं।

आज इस छोटी सी नीली-सफेद आंख का मतलब सिर्फ बुरी नजर से बचाव नहीं, बल्कि स्टाइल और व्यक्तिगत पसंद भी बन गया है। यही वजह है कि ईविल आई आज ज्वेलरी बॉक्स से निकलकर सोशल मीडिया, फैशन रैंप और मॉडर्न होम डेकोर तक अपनी अलग पहचान बना चुकी है। शायद इसलिए आज की Gen Z इसे अपनी स्टाइलिश नींबू-मिर्ची कहने में भी बिल्कुल नहीं हिचकिचाती।