विज्ञापन

सार

UPPSC GIC Lecturer Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जीआईसी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-2025 के तहत अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र और भौतिक विज्ञान विषयों का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।

GIC Lecturer Result 2025: Results for Economics, Civics, and Physics declared; check the number of selected candidates.

यूपीपीएससी (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

UPPSC GIC Lecturer Result 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-2025 के तहत अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र और भौतिक विज्ञान विषयों की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार इन तीनों विषयों में कुल 4822 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन और मुख्य परीक्षा की विस्तृत समय-सारिणी अलग से जारी की जाएगी।

14 जून को 13 विषयों के लिए आयोजित की गई थी प्रारंभिक परीक्षा

आयोग के अनुसार जीआईसी प्रवक्ता भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 14 जून को 13 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। फिलहाल तीन विषयों का परिणाम घोषित किया गया है, जबकि अन्य विषयों के परिणाम बाद में जारी किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

मुख्य परीक्षा के लिए 924 अभ्यर्थियों का हुआ था सेलेक्शन

अर्थशास्त्र विषय में 17,828 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 5602 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 924 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया। वहीं नागरिकशास्त्र विषय में 27,366 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 12,211 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए और 2323 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए।

यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक के विरोध में आगरा में फूटा युवाओं का गुस्सा, तिरंगा मार्च निकालकर निष्पक्ष परीक्षा की उठाई मांग

भौतिक विज्ञान विषय में 19,134 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 6679 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1575 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। इस प्रकार तीनों विषयों में कुल 4822 अभ्यर्थी अगले चरण में पहुंचने में सफल रहे।

अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे प्राप्तांक और कटऑफ

रिक्त पदों की बात करें तो प्रवक्ता अर्थशास्त्र पुरुष वर्ग में 41 तथा महिला वर्ग में 36 पद हैं। नागरिकशास्त्र विषय में पुरुष वर्ग के 51 और महिला वर्ग के 54 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं भौतिक विज्ञान विषय में पुरुष वर्ग के 86 तथा महिला वर्ग के 104 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे। साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त न करने वाले कुछ वर्गों में उपलब्ध अभ्यर्थियों की संख्या रिक्तियों से कम भी हो सकती है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में मुख्य परीक्षा की तैयारी को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

Follow Navbharatlive whatsapp