Aug 25, 2026 03:51 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- ESDS Software Solution IPO ने ग्रे मार्केट में काफी मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रहा है
- बता दें, यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है

ESDS Software Solution IPO 28 अगस्त को खुल रहा है।
IPO News: 28 अगस्त को ESDS Software Solution IPO ओपन हो रहा है। कंपनी ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। आईपीओ के लिए कंपनी ने 408 रुपये से 429 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड निर्धारित किया है। कंपनी की तरफ से 34 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14586 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ 1 सितंबर तक खुला रहेगा।
720 करोड़ रुपये है आईपीओ का साइज
आईपीओ का साइज 720 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.68 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी के मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं। बता दें, यह एक मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में प्रस्तावित है।
ग्रे मार्केट में आईपीओ की स्थिति मजबूत (ESDS Software Solution IPO GMP Today)
ESDS Software Solution IPO पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 265 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी आईपीओ की 61 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है।
आईपीओ में किसके लिए कितना हिस्सा रिजर्व रहेगा?
इस मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ में एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, क्यूआईबी के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा।
आईपीओ के पैसों का क्या करेंगी कंपनी
कंपनी 576 करोड़ रुपये का प्रयोग डाटा सेंटर के लिए क्लाउड कम्प्यूटिंग और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर खरीदेगी। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग होगा। बता दें, आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 46.06 प्रतिशत की है। लिस्टिंग के बाद यह हिस्सा घटकर 39.47 प्रतिशत हो जाएगा।
कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी है?
वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 120.82 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले यही प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 55.61 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA 234 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, 30 जून 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी में 993 कर्मचारी थे।
इस कंपनी की शुरुआत 2005 में हुई थी। कंपनी एआई आधारित क्लाउड, डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्रदान करती है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
See Less