रायपुर: Gold Price Today 05 October 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार 05 अक्टूबर को सोने की कीमत में गिरावट (Gold Price Drop Today) देखने को मिल रही है। लेकिन आज 24 कैरेट और 22 कैरेट वाले सोने की कीमत ज्यादातर शहरों में स्थिर हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोना 1,49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और दिल्ली में 1,49,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोना 3,500 रुपये और 22 कैरेट सोना 3,200 रुपये तक सस्ता हुआ था। जबकि 18 कैरेट वाला सोना 2,620 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ था।
अलग-अलग शहरों में सोने के भाव
आज सुबह रायपुर में 18 कैरेट सोना (Gold Price Today)1,11,890 रुपये, 22 कैरेट 1,36,750 रुपये और 24 कैरेट 1,49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इंदौर में 24 कैरेट का भाव 1,49,320 रुपये और भोपाल में 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,330 रुपये पर है। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट का भाव 1,49,180 रुपये है। रायपुर में आज 18 कैरेट सोना 40 रुपये सस्ता हुआ, जबकि 22 और 24 कैरेट के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
ग्लोबल बाजार और RBI बैठक का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,153.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices) पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ रुपये की चाल और अन्य आर्थिक कारणों का भी असर पड़ता है। इसी बीच RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है। बैठक के फैसले 7 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। अगस्त में RBI ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा था।
चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
सोने के मुकाबले चांदी की कीमत सोमवार को स्थिर रही। देश में चांदी (Silver Price Today) 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है और पिछले चार दिनों से इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि बीते सप्ताह चांदी 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 60.97 डॉलर प्रति औंस पर है। इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Petrol Diesel Price Today 05 October 2026: पेट्रोल 88 रुपये लीटर और 84 रुपये प्रति लीटर तक आया डीजल का भाव, जानिए मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में आज क्या है ताजा रेट?
- Stock To Watch Today: कौन बनेगा आज का 'रॉकेट स्टॉक'? RVNL, IDBI समेत ये शेयर अचानक दे सकते हैं चौंकाने वाला रिटर्न!
- Chhattisgarh Coal Scam: फिर बढ़ी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें! ईओडब्ल्यू ने जारी किया नोटिस, जानें किस मामले में भेजा समन