Gold-Silver Price: त्योहारी सीजन में एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. इस सप्ताह भी दोनों धातुओं के दाम में जबरदस्त तेजी देखने को मिली.
Gold-Silver Price: त्योहारी सीजन में एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. इस सप्ताह भी दोनों धातुओं के दाम में जबरदस्त तेजी देखने को मिली.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/11/20/gold-price-today-2025-11-20-13-56-10.jpg)
एक सप्ताह में 1200 रुपये महंगा हुआ सोना Photograph: (Social Media)
Gold-Silver Price: सोने इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे दाम 1,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक बढ़ गया. हालांकि, इस दौरान चांदी में मामूली तेजी दर्ज की गई. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 1,292 रुपए बढ़कर 1,49,430 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,48,138 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था.
जानें क्या हैं अब 22 कैरेट सोने के दाम
22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,36,878 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 135694 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,12,073 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,11,104 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 9 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 1,49,614 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया. वहीं, उच्चतम दाम 6 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 1,47,278 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया. सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है.
चांदी की कीमतों में 280 रुपये का उछाल
चांदी का दाम 280 रुपए बढ़कर 2,21,109 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,20,829 रुपए प्रति किलो था. इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 5 अक्टूबर को शाम के सत्र में 2,24,157 रुपए प्रति किलो देखा गया. वहीं, न्यूनतम दाम 7 अक्टूबर को शाम के सत्र में 2,20,866 रुपए प्रति किलो देखा गया. आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है.
विदेशी बाजारों में भी बढ़े सोने-चांदी के दाम
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,200 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 60 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी एक दाम इस हफ्ते एक सीमित दायर में रहे. इसकी वजह बॉन्ड यील्ड का लगातार 5 प्रतिशत और कच्चे तेल का 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहना है. वहीं, मजबूत डॉलर दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा है.
स्रोत- आईएएनएस
