Gold Silver Price Drop Today: सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं आज दोनों कीमती धातुओं की चमक कुछ फीकी पड़ी है। कीमतों में बदलाव के पीछे कई कारण हैं। जानिए आज सोने के भाव में क्या बदलाव हुआ, 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट और चांदी की ताजा कीमत क्या है?

Gold Silver Price Drop Today: सुबह-सुबह सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव! नवरात्रि से पहले जमीन पर आए दाम, गहने बनवाने से पहले जानें आज का ताजा रेट

(Gold Silver Price Drop Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: September 29, 2026 / 09:53 am IST

Published Date: September 29, 2026 9:48 am IST

HIGHLIGHTS

  • लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना
  • 24 कैरेट गोल्ड ₹2,520 टूटा
  • चांदी भी लगातार दूसरे दिन फिसली

नई दिल्ली: Gold Silver Price Drop Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। वहीं, पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Price Drop) में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिला। बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और ब्याज दरों में इजाफे की आशंका से निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना 2,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 2,310 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है।

आज भी कीमतों में आई गिरावट

आज 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम भाव में 10 रुपये की मामूली कमी दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना भी 10 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। पिछले दो दिनों में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,890 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट चुकी है। दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत आज घटकर 1,50,310 रुपये और 22 कैरेट 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) भी कम होकर 1,12,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना (Gold Rate Today) 1,50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का भाव 1,50,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का 1,37,690 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 18 कैरेट गोल्ड के रेट 1,12,670 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। रायपुर में भी मुंबई जैसे भाव हैं। यहां 18 कैरेट सोने की कीमत 1,12,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
Delhi Gold Price Today ₹1,50,310 ₹1,37,790 ₹1,12,770
Mumbai Gold Price Today ₹1,50,160 ₹1,37,640 ₹1,12,620
Kolkata Gold Price Today ₹1,50,160 ₹1,37,640 ₹1,12,620
Chennai Gold Price Today ₹1,50,160 ₹1,37,640 ₹1,15,340
Bengaluru Gold Price Today ₹1,50,160 ₹1,37,640 ₹1,12,620
Indore Gold Price Today ₹1,50,210 ₹1,37,690 ₹1,12,670
Bhopal Gold Price Today ₹1,50,210 ₹1,37,690 ₹1,12,670
Raipur Gold Price Today ₹1,50,160 ₹1,37,640 ₹1,12,620

लगातार दूसरे दिन फिसली चांदी

चांदी की कीमतों में भी कमजोरी जारी है। औद्योगिक मांग सुस्त रहने के कारण तीन दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन चांदी सस्ती (Silver Price Drop) हुई। पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी 5,100 रुपये घट चुकी है। आज दिल्ली में चांदी 100 रुपये सस्ता होकर (Silver Price Today) 2,39,900 रुपये प्रति किलो हो गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है। वहीं चेन्नई में चांदी 2,44,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो इन चार बड़े शहरों में सबसे ज्यादा है।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:

  • Share Market Today 29 September 2026: क्या आज बाजार देगा एक और झटका? गिफ्ट निफ्टी का ये संकेत कर रहा सावधान, जानें कौन-से शेयर रहेंगे फोकस में! 
  • CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम, रायपुर से सुकमा तक किन इलाकों में बरसेंगे बदरा? पढ़ें Weather Report 
  • Divya Mittal Political Party: पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने किया राजनीति में एंट्री लेने का ऐलान, कुछ ही दिन पहले दिया था पद से इस्तीफा, किस पार्टी में होंगी शामिल?

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  आज सोने की कीमत क्यों घटी?

उत्तर:  पश्चिमी एशिया में तनाव, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और ब्याज दरों में इजाफे की आशंका से सोने पर दबाव रहा।

प्रश्न 2:  दो दिनों में 24 कैरेट सोना कितना सस्ता हुआ?

उत्तर:  24 कैरेट सोना ₹2,520 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

प्रश्न 3:  आज 22 कैरेट सोने का भाव कितना है?

उत्तर:  दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹1,37,790 प्रति 10 ग्राम है।

प्रश्न 4:  आज चांदी का भाव क्या है?

उत्तर:  दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी ₹2,39,900 प्रति किलो है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

Web Title: Gold and Silver Prices Drop Today: Significant shift in gold and silver rates early this morning! Prices have come down ahead of Navratri; check today's latest rates before getting jewelry made.