रायपुर: Gold Silver Rate Today 07 October 2026: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी (Crude Oil Prices) का असर कीमती धातुओं के बाजार पर साफ दिख रहा है। लगातार दो दिन स्थिर रहने के बाद सोने के भाव में आज फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बता दें कि पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम 1,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 960 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। इसमें आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत (Gold Rate Today) में प्रति 10 ग्राम 10 रुपये की मामूली तेजी दर्ज की गई है। वहीं, औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी में नरमी देखने को मिली है।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

आज रायपुर, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना (Gold Price Today) 1,50,230 रुपये, जबकि 22 कैरेट 1,37,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का भाव 1,50,280 रुपये और 22 कैरेट 1,37,760 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,50,380 रुपये और 22 कैरेट 1,37,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट 1,49,010 रुपये और 22 कैरेट 1,36,590 रुपये मिल रहा है। 18 कैरेट सोने का भाव शहरों के हिसाब से 1,12,190 रुपये से 1,12,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
Raipur Gold Price Today ₹1,50,230 ₹1,37,710 ₹1,12,680
Indore Gold Price Today ₹1,50,280 ₹1,37,760 ₹1,12,730
Bhopal Gold Price Today ₹1,50,280 ₹1,37,760 ₹1,12,730
Delhi Gold Price Today ₹1,50,380 ₹1,37,860 ₹1,12,830
Mumbai Gold Price Today ₹1,50,230 ₹1,37,710 ₹1,12,680
Kolkata Gold Price Today ₹1,50,230 ₹1,37,710 ₹1,12,680
Chennai Gold Price Today ₹1,49,010 ₹1,36,590 ₹1,12,190
Hyderabad Gold Price Today ₹1,50,230 ₹1,37,710 ₹1,12,680

छह दिन बाद चांदी के भाव में बदलाव

चांदी लगातार छह दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज कमजोर हुई है। दिल्ली में एक किलो चांदी (Silver Rate Today) 100 रुपये गिरकर 2,34,900 रुपये पर आ गई। हालांकि, इंदौर और भोपाल में चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,35,100 रुपये प्रति किलो हो गई। चेन्नई में एक किलो चांदी 2,44,900 रुपये पर बिक रही है। यानी इन प्रमुख शहरों में चेन्नई में चांदी का भाव सबसे ज्यादा है। इससे पहले 1 अक्टूबर को चांदी में 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी।

RBI और फेड के फैसले पर बाजार की नजर

फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today) के लिए केंद्रीय बैंकों की नीतियां अहम बनी हुई हैं। ब्याज दरों में बढ़ोतरी आमतौर पर सोने की मांग को प्रभावित करती है। वहीं, डॉलर मजबूत होने पर दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। आज 7 अक्टूबर को RBI अपनी मॉनेटरी पॉलिसी पेश करेगा, जबकि महीने के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व का फैसला आएगा। इन दोनों फैसलों का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Today Stock Market News: बाजार खुलने से पहले ही मिल गया बड़ा इशारा! गिफ्ट निफ्टी ने दिए चौंकाने वाले संकेत, ये स्टॉक्स करा सकते हैं तगड़ी कमाई 
  • CG Barish News Today: मानसून की विदाई के बाद फिर बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, आज कई हिस्सों में बारिश की संभावना, 26 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं 
  • Petrol Diesel Price Today 07 October 2026: नवरात्रि शुरू होने से पहले 7.43 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के रेट में भी हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज एक लीटर ईंधन का क्या है रेट