
कैसा रहा है गोलमाल फ्रेंचाइजी का हाल
Golmaal Film Franchaise Track Record: गोलमाल फिल्म फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की टॉप फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक हैं और सबसे पुरानी भी है. इसका पहला पार्ट 2006 में आया था. अब इस फिल्म फ्रेंचाइजी का पांचवा पार्ट 2027 में रिलीज किया जाएगा. हाल ही में इस बात की अनाउंसमेंट की गई है कि 8 जनवरी 2027 को गोलमाल 5 रिलीज की जाएगी. रोहित शेट्टी ने जिस तरह से कॉमेडी फिल्मों को फ्रेंचाइजी का रूप दिया और उन्हें दर्शकों के लिए मनोरंजन के साधन के तौर पर परोसा वो काबिले तारीफ है. उनके बिना तो इस फिल्म फ्रेंचाइजी की कल्पना भी नहीं की जा सकती. कहां एक तरफ सिंघम जैसी एक्शन फ्रेंचाइजी और कहां दूसरी तरफ गोलमाल जैसी कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी को चलाना इतना आसान नहीं.
इन 21 सालों में बहुत कुछ बदला है. खुद फिल्म की कास्ट में कई सारे बदलाव किए गए हैं. कहानी में परिवर्तन किए गए. ह्यूमर का तौर बदला. कैरेक्टर्स का दौर बदला. लेकिन इस फिल्म फ्रेंचाइजी के साथ अब तक एक चीज ऐसी रही है जो बहुत कॉमन रही है. वो है कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस. 21 सालों में फिल्म के 4 पार्ट्स अब तक आ चुके हैं. लेकिन उन चारों ही पार्ट्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है. आइए जानते हैं कि गोलमाल फिल्म फ्रेंचाइजी का इन दो दशकों का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है.
कैसा रहा है गोलमाल फिल्म सीरीज का हाल?
गोलमाल फिल्म फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2006 से हुई थी. इसका टाइटल गोलमाल फन अनलिमिटेड रखा गया था. इस फिल्म को फैंस की तरफ से बंपर सपोर्ट मिला था और 12 करोड़ के बजट में फिल्म ने 45 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म सुपरहिट रही थी. बाद में टीवी पर भी इसे खूब पसंद किया गया था. इसके ठीक 2 साल बाद गोलमाल रिटर्न्स फिल्म आई थी.

इस फिल्म का भी ठीक ठाक प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला था. फिल्म ने 35 करोड़ के बजट में रिपोर्ट्स के मुताबिक 80 करोड़ कमाए थे और हिट रही थी. इसके ही ठीक 2 साल बाद यानी 2010 में गोलमाल 3 फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने 40 करोड़ के बजट के मुताबिक 170 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखाई थी. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

7 साल बाद आया चौथा पार्ट
गोलमाल 3 के ब्लॉकबस्टर होने के बाद गोलमाल फिल्म फ्रेंचाइजी की कोई भी फिल्म 7 साल तक नहीं आई. फिर 2017 में रोहित शेट्टी ने गोलमाल अगेन के साथ कमबैक किया. 142 करोड़ के अनुमानित बजट के मुकाबले फिल्म ने 311 करोड़ का कलेक्शन किया और बड़ी हिट रही. 7 साल के बाद दर्शकों ने फिल्म का जोरदार स्वागत किया.
ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की जवान करने से पहले CM Vijay ने एटली से क्या कहा था? डायरेक्टर ने किया खुलासा
10 साल बाद अजय देवगन-अक्षय कुमार ला रहे 5वां पार्ट
अब फिल्म का 5वां पार्ट 10 साल के इंतजार के बाद आ रहा है. काफी कुछ बदला है. अजय देवगन की इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भी एंट्री मार ली है. वे पहली बार इस फिल्म फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में वे विलेन के तौर पर नजर आ सकते हैं. देखना रोचक होगा कि फिल्म का पांचवा पार्ट फैंस को पहले की तरह एंटरटेन कर पाता है कि नहीं.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More