Google ने Pokémon Sleep एप के साथ मिलकर काम करने वाला नया स्लीप-ट्रैकिंग वियरेबल Fitbit Air Special Edition Pokémon Sleep पेश किया है।

Google ने पेश किया Fitbit Air Special Edition Pokémon Sleep.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने अपने स्लीप-ट्रैकिंग वियरेबल का नया वर्जन 'Fitbit Air Special Edition Pokémon Sleep' पेश किया है, जो Pokémon Sleep एप के साथ मिलकर काम करता है। ये ट्रैकर 'स्लीपी ब्लू' कलर ऑप्शन में आता है और इसके स्ट्रैप पर एक खास 'स्लीपिंग पिकाचु' डिजाइन दिया गया है। ये Google Health एप के जरिए अलग-अलग स्लीप स्टेज और ड्यूरेशन को ट्रैक करता है और इस डेटा का इस्तेमाल Pokémon Sleep में इन-गेम रिवॉर्ड्स अनलॉक करने के लिए किया जा सकता है। ये स्पेशल एडिशन चुनिंदा बाजारों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी शिपिंग अगले महीने शुरू होने वाली है।
Fitbit Air Special Edition Pokémon Sleep की कीमत और उपलब्धता
Fitbit Air Special Edition Pokémon Sleep की कीमत अमेरिका में $129 (लगभग 12,300 रुपये) रखी गई है।
कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कन्फर्म किया कि ये Google Store और Target के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी शिपिंग 15 सितंबर से शुरू होगी। ये स्पेशल एडिशन स्लीपी ब्लू कलर में आता है और हर परचेज के साथ तीन महीने का Google Health Premium ट्रायल भी मिलेगा।
Fitbit Air Special Edition Pokémon Sleep के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Fitbit Air Special Edition Pokémon Sleep को लगातार पहनने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें रात भर सोने के दौरान का इस्तेमाल भी शामिल है। इसमें एक माइक्रो-एडजस्टेबल डिजाइन और कस्टम स्लीपिंग पिकाचु प्रिंट वाला स्लीपी ब्लू स्ट्रैप मिलता है। ये ट्रैकर लाइट और डीप स्लीप सहित नींद के अलग-अलग स्टेज और ड्यूरेशन को रिकॉर्ड करने के लिए Google Health एप का इस्तेमाल करता है। Google Health Coach समय के साथ स्लीप ट्रेंड्स का एनालाइज कर सकता है और कलेक्ट किए गए डेटा के आधार पर पर्सनलाइज्ड रेकमेंडेशन्स दे सकता है।

यूजर्स Android पर Health Connect या iOS पर Apple Health के जरिए Fitbit Air को Pokémon Sleep से कनेक्ट कर सकते हैं। ये एप Google Health से मिले स्लीप ड्यूरेशन डेटा का इस्तेमाल ये तय करने के लिए करता है कि Snorlax के आस-पास कौन-से पोकेमॉन दिखाई देंगे। प्लेयर्स उनकी स्लीपिंग स्टाइल पर रिसर्च कर सकते हैं, उन्हें स्लीप स्टाइल डेक्स में एड कर सकते हैं और उन्हें हेल्पर पोकेमॉन बना सकते हैं।
ये पोकेमॉन Snorlax की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए बेरीज कलेक्ट कर सकते हैं। Pokémon Sleep इसे यूजर के स्लीप स्कोर के साथ जोड़कर 'ड्राउजी पावर' को कैलकुलेट करता है। ज्यादा ड्राउजी पावर गेम में ज्यादा पोकेमॉन ला सकती है और रेयर स्लीप स्टाइल्स मिलने की संभावना को बढ़ा सकती है।
इस फीचर को इनेबल करने के लिए, यूजर्स को Google Health को Health Connect या Apple Health के साथ डेटा शेयर करने की इजाजत देनी होगी, फिर Pokémon Sleep एप के सेटिंग्स मेन्यू से डिवाइस को पेयर करना होगा। कनेक्ट होने के बाद, ट्रैकर द्वारा रिकॉर्ड किया गया स्लीप डेटा हर सुबह गेम के साथ सिंक हो जाता है। ये इंटीग्रेशन सभी Google Pixel और Fitbit वियरेबल्स के साथ काम करता है।
कंपनी ने आगे बताया कि Fitbit Air Special Edition Pokémon Sleep को पोकेमॉन की 30वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन हिस्से के तौर पर लॉन्च किया जा रहा है।