Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में नागपंचमी पर तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया. मारने वाले तीनों बच्चे 9 साल ,12 साल और 14 साल के बताए जा रहे हैं. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तीनों बच्चों की मौत से उनके घरों मे मातम छाया हुआ है. उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बदौली बाबू गांव में सोमवार को हुआ. इस घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ बांसगांव विधायक भी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 14 वर्षी सचिन कक्षा 6 का छात्र था जबकि अनुज कक्षा 3 और 12 वर्षीय हरीश कक्षा 5 का छात्र था. तीनों बच्चों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है.
ताबाल में डूबे तीन बच्चे
परिजनों ने बताया कि नाग पंचमी के मौके पर कई बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे. इस दौरान तीन बच्चों डूब गए. साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने घटना के बारे में जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर तालाब में बच्चों की तालाश की गई. तालाब में डूबे बच्चों को निकाल तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बच्चों की मौत की खबर सुनते ही उनके घरों में मातम फैल गया. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. आज नाग पंचमी पर गांव में इस घटना से सन्नाटा पसर गया, जिसको भी इस घटना की जानकारी हुई वह गांव की तरफ दौड़ पड़ा. मृतक बच्चों की पहचान, 14 वर्षीय सचिन, 12 वर्षीय हरीश और नववर्षीय अनुज के रूप में हुई है. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के साथ-साथ प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए, इसके बाद उन लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली और पीड़ित परिवार से मिले.

प्रदीप कुमार तिवारी
प्रदीप कुमार तिवारी ने 2014 से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्होंने p7 न्यूज चैनल से करियर की शुरुवात की. प्रदीप कुमार तिवारी TV9 भारतवर्ष चैनल में आने से पहले Zee news में भी काम कर चुके हैं. प्रदीप को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है. कई वर्षों से डिजिटल में रहने की वजह से डिजिटल कंटेंट पर पकड़ अच्छी है. प्रदीप तिवारी पत्रकारिता के साथ-साथ एनीमेशन फील्ड में भी अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें ग्राफिक डिजाइनिंग के साथ साथ 2D और 3D एनीमेशन की जानकारी अच्छी है. प्रदीप ने लगभग 2 वर्ष तक प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम किया है.
Read More