Govinda And Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच लंबे समय से मनमुटाव की खबरें आ रही हैं. सुनीता ने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में याचिका भी दी थी, लेकिन 18 अगस्त को उन्होंने कोर्ट से याचिका वापस ले ली है. अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिससे सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है और ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या गोविंदा दूसरी शादी करने के प्लान में थे.
दरअसल, राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी के बीच नजर आ रही हैं. वो कहीं फोन कर बात करती दिख रही हैं. राखी का दावा है कि वो फोन पर सुनीता से बात कर रही हैं. राखी उनसे कहती हैं कि आपने जो किया बिल्कुल ठीक किया सुनीता जी. मैं हमेशा आपके सपोर्ट में हूं. जिस महिला का राखी सुनीता होने का दावा कर रही हैं वो भी कहती है कि तुम लोगों को मेरा सपोर्ट करना चाहिए.
राखी के वीडियो से ये बात सामने आई
फोन पर महिला ये भी कहती है, “मैं 5-6 सालों से चुप थी. अब तुम उसको मेरी जगह दोगे तो बीवी होकर मुझे कैसा लगेगा.” इसपर राखी कहती हैं, “आप 200 करोड़ पर ध्यान दो. पहले सबकुछ अपने नाम पर कर लो.” फिर दूसरी तरफ से महिला बोलती है, “मैंने केस वापस ले लिया, क्योंकि ये लोग शादी करने की प्लानिंग में थे.” अब सच में राखी फोन पर सुनीता आहूजा से ही बात कर रही थीं या नहीं हम इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं.
ये भी पढ़ें-
दिल तो पागल है में अक्षय कुमार ने फ्री में किया था काम? यश चोपड़ा ने नहीं दिए थे पैसे!
फेक ड्रेस से फेक एक्टिंग तकशालिनी पासी और मल्लिका शेरावत क्यों भिड़ीं?
गोविंदा की मैनेजर का बयान
बता दें कि सुनीता आहूजा द्वारा तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद गोविंदा की मैनेजर शशि सिन्हा का एक बयान भी आया था. उनकी तरफ से कहा गया था कि गोविंदा और सुनीता के बीच अब सबकुछ ठीक है. उन्होंने कहा था कि अब दोनों के बीच अलगाव नहीं है. परिवार ने मुश्किल समय को पीछे छोड़ दिया है. उनका ये भी कहना था कि परिवार का ये मामला सार्वजनिक नहीं होना चाहिए था.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More