गणपति उत्सव के बीच गोविंदा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे, लेकिन इस बार उनके साथ पत्नी सुनीता आहूजा नहीं बल्कि कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी सावर्णकर नजर आईं। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Govinda visits Lalbaugcha Raja with girlfriend Komal Rani Swarnkar

गोविंदा ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए

  • Published: 23 Sep 2026, 12:25 PM IST
  • Last Updated: 23 Sep 2026, 12:28 PM IST

Govinda at Lalbaugcha Raja: मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए बॉलीवुड सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को अभिनेता गोविंदा भी यहां दर्शन करने पहुंचे। हालांकि, इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता आहूजा या परिवार के सदस्य नजर नहीं आए, बल्कि गोविंदा पहुंचे अपनी कथित गर्लफ्रेंड और आने फिल्म की को-एक्ट्रेस रानी सावर्णकर। दोनों एक साथ गणपति के पंडाल पहुंचे, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा पहुंचे गोविंदा 
गोविंदा और रानी सावर्णकर के लालबागचा राजा पहुंचने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। गोविंदा इस दौरान सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए, जबकि कोमल ने लाल और पीले रंग की साड़ी पहनी थी।

पंडाल के बाहर पैपराजी को देखकर गोविंदा ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयकारा लगाया। वहीं कोमल भी कैमरे की ओर हाथ हिलाती नजर आईं। दोनों को एक साथ देखकर वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान उनकी ओर गया।

सुनीता आहूजा ने अकेले किए गणपति दर्शन
गोविंदा और कोमल की इस यात्रा से पहले सुनीता भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान वह अकेली नजर आईं।

गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर पिछले कुछ समय से तरह-तरह की चर्चाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में दोनों का अलग-अलग गणपति दर्शन करना भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

गोविंदा और कोमल के रिश्ते की खबरों में कितना सच?
गोविंदा और नई अभिनेत्री कोमल रानी सावर्णकर को लेकर डेटिंग की अफवाहें अगस्त 2026 में उस समय तेज हुई थीं, जब दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों की कुछ और तस्वीरें और वीडियो सामने आए।

हालांकि, गोविंदा या कोमल ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। दोनों को लेकर चल रही बातें फिलहाल अटकलों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।

कोमल को रानी सावर्णकर के नाम से भी जाना जाता है। वह जल्द ही फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, जिसमें वह गोविंदा के साथ नजर आएंगी।

सुनीता ने भी गोविंदा और कोमल की नजदीकियों पर की थी टिप्पणी
अगस्त में सुनीता ने गोविंदा के कोमल रानी के साथ नजर आने पर सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कथित तौर पर कोमल की उम्र को लेकर टिप्पणी की थी और गोविंदा के इस तरह नजर आने पर सवाल उठाए थे।

इसके बाद राखी सावंत के साथ बातचीत के दौरान सुनीता ने गोविंदा और कोमल की शादी की योजना से जुड़ा दावा भी किया था। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा था कि दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं है।

गोविंदा ने दी थी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
गोविंदा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर सामने आ रही कथित झूठी खबरों के बीच कानूनी चेतावनी भी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ने कोर्ट मैरिज से जुड़ी गलत खबरों, मानहानिकारक सामग्री, डीपफेक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ चेतावनी दी थी।

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में शादी की थी। साल 2025 में दोनों के रिश्ते में तनाव और तलाक को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं।