यमुनानगर के मॉडल टाउन स्थित जैक फिटनेस जिम के बाहर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के करीबी फाइनेंसर की हत्या के बाद कई नई चीजें सामने आ रही हैं। तीन सितंबर को हरभजन सिंह (65) की गोलियां मारकर हत्या की गई थी।

.

अब मामले में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने अपने 80 करीबियों को धमकी मिलने की बात कही है। इसको लेकर वो एसपी से मिले और उन्होंने कहा- मेरे जानकारों को धमकियां मिल रही है, जिन्हें सुरक्षा दी जाए। उन्होंने आगे कहा-

QuoteImage

मेरे कई भाजपा के साथियों और कांग्रेस में शामिल दोस्तों को भी धमकियां मिली है। दोनों पार्टियों के नेता कह रहे हैं कि आपसे ही उम्मीद है। इस बुरे वक्त में शहर के विधायक लोगों के साथ नहीं खड़े। वो मंथलियां लेने में लगे हैं। विधायक साहब कुछ नहीं कर रहे, बस पैसा लेने में लगे हैं।

QuoteImage

उधर, पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए दोनों आरोपियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को इनपुट मिले हैं कि दोनों ने हत्या से पहले हरभजन सिंह की रेकी की गई थी। उनकी कार में जीपीएस चिप लगवाई गई और मुख्य शूटरों तक हथियार व कारतूस पहुंचाने में मदद की गई।

3 सितंबर को जिम के बाहर गोलियां मारकर की गई थी हरभजन सिंह की हत्या।

3 सितंबर को जिम के बाहर गोलियां मारकर की गई थी हरभजन सिंह की हत्या।

पूर्व विधायक बोले-80 लोगों को मिल चुकी धमकी

अभय सिंह चौटाला के समधी पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने एसपी यमुनानगर से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की है। दिलबाग सिंह ने दावा किया कि करीब 80 करीबी लोगों को गैंगस्टरों की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

दिलबाग सिंह ने कहा कि शहर में आम लोग भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों में डर का माहौल बढ़ सकता है।

हरभजन सिंह की हत्या के बाद एनकाउंटर में घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरभजन सिंह की हत्या के बाद एनकाउंटर में घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

SP बोले- पांच लोगों को सुरक्षा दी

एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि दिलबाग सिंह को हरभजन हत्याकांड की जांच में हुई प्रगति से भी अवगत कराया गया है। हरियाणा पुलिस मामले को सुलझाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन से लेकर स्थानीय स्तर तक सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

धमकियों के संबंध में एसपी ने बताया कि हत्याकांड के बाद कुछ लोगों को थ्रेट मिली है। पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनकी थ्रेट असेसमेंट की जा रही है और अब तक पांच लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

दिलबाग सिंह के करीबियों को पहले भी मिल चुकी धमकी

इससे पहले एक ऑडियो सामने आया था। 3 मिनट 22 सेकेंड के ऑडियो में शुभम पंडित, काला राणा और रोहित गोदारा ग्रुप से जुड़ा बताते हुए पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के करीबियों को धमकी दी गई।

ऑडियो में हरभजन सिंह को लेकर कहा गया, "वह दिलबाग सिंह के पास बैठकर उनके बारे में गलत बातें करता था। जो दिलबाग सिंह का साथ देगा, अगली बार 50 गोलियां मरवाऊंगा सिर के अंदर। शक्ल भी पहचान में नहीं आएगी।" हालांकि, दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ऑडियो में जिन दिलबाग सिंह का जिक्र है, वह यमुनानगर से पूर्व विधायक रह चुके हैं। वह इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के समधी हैं। दिलबाग सिंह की बेटी की शादी अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला से हुई है।

----------------

यह भी पढ़ें-

हरियाणा में जिम के बाहर फाइनेंसर को गोलियों से भूना:2 बदमाशों ने 17 राउंड फायर किए, सिर पर निशाना; CCTV में भागते दिखे

हरभजन सिंह की हत्या के बाद एनकाउंटर में घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरभजन सिंह की हत्या के बाद एनकाउंटर में घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार सुबह जिम के बाहर एक फाइनेंसर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मॉडल टाउन एरिया में फाइनेंसर एक्सरसाइज के बाद जिम से बाहर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार 2 बदमाशों ने 17 राउंड फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ें…