Sat, 29 Aug 2026 11:00 AM IST

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 29 Aug 2026 11:00 AM IST

सार

September 2026 Grah Gochar: सितंबर की शुरुआत में ही शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा इस महीने सूर्य, बुध और मंगल भी राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सभी 12 राशियों के करियर, धन, रिश्तों और सेहत पर देखने को मिल सकता है।

September 2026 Grah Gochar: सितंबर का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान चार प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। महीने की शुरुआत में शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि बुध दो बार राशि बदलेंगे। इसके अलावा 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे और मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के इन बदलावों से कुछ राशियों को करियर, धन और रिश्तों में लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ लोगों को इस दौरान सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सितंबर में ग्रह गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

September 2026 Grah Gochar Sun Venus and 2 Other Planets Will Change Zodiac Signs Know the Effects

सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

मेष राशि
सितंबर में आपको करियर और आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। मेहनत के बावजूद परिणाम पाने में देरी हो सकती है। धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें और बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत और दिनचर्या का भी विशेष ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

September 2026 Grah Gochar Sun Venus and 2 Other Planets Will Change Zodiac Signs Know the Effects

सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
सितंबर का महीना आपके लिए काफी शुभ रह सकता है। शुक्र की अनुकूल स्थिति से प्रेम और पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे और अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आपकी कोई बड़ी मनोकामना भी पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

September 2026 Grah Gochar Sun Venus and 2 Other Planets Will Change Zodiac Signs Know the Effects

सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस महीने आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। निवेश या बड़े खर्च से पहले अच्छी तरह विचार करें। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने और तनाव से बचने का प्रयास करें।

विज्ञापन

September 2026 Grah Gochar Sun Venus and 2 Other Planets Will Change Zodiac Signs Know the Effects

सितंबर माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
सितंबर आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। मेहनत का उचित फल मिलने के साथ करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। परिवार और प्रेम संबंधों में भी सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।