Dhurandhar 2 Song Phir Se: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के गाने 'फिर से' को ग्रैमी अवॉर्ड्स की कंसीडरेशन लिस्ट में जगह मिल गई है. तो चलिए जानते हैं, क्या होती है ये लिस्ट.

Google Search

Dhurandhar 2 Song Phir Se: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के गाने 'फिर से' को ग्रैमी अवॉर्ड्स की कंसीडरेशन लिस्ट में जगह मिल गई है. तो चलिए जानते हैं, क्या होती है ये लिस्ट.

author-image

New Update

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Song Phir Se: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने इस साल सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था. ये  साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की भी लिस्ट में शामिल है. वहीं, फिल्म के गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इसके 9 साउंड ट्रैक और गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) की 8 अलग-अलग कैटेगरी में सबमिट किया गया. वहीं, अब फिल्म के  'फिर से' को ग्रैमी अवॉर्ड्स की कंसीडरेशन लिस्ट में जगह मिल गई है. तो चलिए जानते हैं, क्या होती है ये लिस्ट.

क्या होती है ग्रैमी अवॉर्ड्स की कंसीडरेशन लिस्ट?

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के गाने 'फिर से' को  ग्रैमी अवॉर्ड्स की 'बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया' (Best Song Written for Visual Media) कैटेगरी में कंसीडरेशन लिस्ट में शामिल किया गया है.ग्रैमी अवॉर्ड्स की कंसीडरेशन लिस्ट की बात करे तो ये उन गानों और एल्बम की लिस्ट होती है, जिन्हें अवॉर्ड के लिए विचार करने के लिए भेजा जाता है. सिंगर, म्यूजिक कंपनी या गाने से जुड़े लोग अपनी एंट्री Grammy Awards के लिए भेज सकते हैं. इसके बाद आयोजक जांच करते हैं कि गाना अवॉर्ड के नियमों के हिसाब से सही है या नहीं और उसे किस कैटेगरी में रखा जाना चाहिए. हालांकि, इस लिस्ट में जगह मिलने का मतलब  के  ग्रैमी लिए नॉमिनेशन मिलना नहीं है.

Grammy के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस

ग्रैमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन प्रोसेस कई चरणों में होती है. सबसे पहले म्यूजिक एंट्री सबमिट की जाती हैं. इसके बाद रिकॉर्डिंग एकेडमी की टीम  कैटेगरी की जांच करती है. इस चरण में ये देखा जाता है कि एंट्री तय नियमों के मुताबिक है या नहीं और उसे सही कैटेगरी में रखा गया है या नहीं. फिर योग्य एंट्री पहले राउंड की वोटिंग में जाती हैं और रिकॉर्डिंग एकेडमी के वोटिंग मेंबर अपने एक्सपीरियंस और काम के आधार पर वोट करते हैं. इसी वोटिंग से अलग-अलग कैटेगरी के नॉमिनेशन तय किए जाते हैं. वहीं, नॉमिनेशन की घोषणा के बाद फाइनल राउंड की वोटिंग होती है, जिसके बाद विनर का फैसला किया जाता है. 

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' को मिल सकता है ग्रैमी अवॉर्ड, इन 8 कैटेगरी में सबमिट किए गए फिल्म के गाने

अरिजीत सिंह की आवाज से सजा गाना

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के गाने 'फिर से' की बात करे तो इसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. अरिजीत सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर गाने को ग्रैमी की कैटेगरी में मिली जगह की जानकारी दी. उन्होंने अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया. सिंगर ने बताया कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'का गाना 'फिर से' 'बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया' कैटेगरी में ग्रैमी कंसीडरेशन के लिए शामिल हुआ है. उन्होंने अधिक जानकारी के लिए लिंक भी शेयर किया.

अलग-अलग कैटेगरी में भेजे गए गाने

'धुरंधर: द रिवेंज' के ग्रैमी कैंपेन में सिर्फ 'फिर से' ही नहीं, बल्कि कई अन्य गानों को भी शामिल किया गया है. 'जाइए सजना' को 'बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस', 'आन से गुजरते हैं' और 'कन्हैया' को 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' कैटेगरी में भेजा गया है. वहीं, 'आरी आरी' को 'बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस', 'डेस्टिनी0मान अटकेया' को 'बेस्ट रैप परफॉर्मेंस',  'वारी जावां' को 'बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग' और  'हम प्यार करने वाले' को 'बेस्ट रीमिक्स्ड रिकॉर्डिंग' कैटेगरी में सबमिट किया गया है.

कब रिलीज हुई थी ‘धुरंधर 2’

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरधंर: द रिवेंज’ इस साल 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. ये मूवी साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि ये मूवी ऑस्कर में देखने को मिलेगी. लेकिन ये फिल्म ऑस्कर से चूक गई थी, जिसके बाद फैंस काफी निराश हुए थे. हालांकि, अब फिल्म के गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के लिए शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: नकुल धुल के सपोर्ट में उतरे एल्विश यादव और रजत दलाल, माही विज को किया टारगेट