पानीपत23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
समालखा जीआरपी थाने के बाहर हंगामा करते किन्नर। - Dainik Bhaskar

समालखा जीआरपी थाने के बाहर हंगामा करते किन्नर।

पानीपत के समालखा रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) थाने तक पहुंच गई। यहां पुलिसकर्मियों के सामने ही काफी देर तक बहस और हंगामा होता रहा।

पुलिस के समझाने के बावजूद विवाद नहीं थमा तो कुछ किन्नरों ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में एक पक्ष की शिकायत के बाद दोनों गुटों के बीच समझौता हो गया।

GRP थाने के बाहर हंगामा कर रहे किन्नरों को समझाते पुलिस कर्मचारी।

GRP थाने के बाहर हंगामा कर रहे किन्नरों को समझाते पुलिस कर्मचारी।

यात्रियों से पैसे मांगने के क्षेत्र को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों के बीच विवाद की वजह ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगने के क्षेत्र को लेकर थी। एक पक्ष का आरोप था कि दूसरे पक्ष के लोग उनके निर्धारित क्षेत्र में जाकर यात्रियों से पैसे मांग रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले उनके बीच कहासुनी हुई और फिर मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष GRP थाने पहुंच गए।

पुलिस के सामने काफी देर तक बहस और हंगामा

थाने में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर GRP थाना प्रभारी जसबीर ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बहस जारी रही। इसी दौरान कुछ किन्नरों ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे थाने के बाहर असहज स्थिति बन गई।

शिकायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता

विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत दी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और मामला शांत हो गया। GRP थाना प्रभारी जसबीर ने कहा कि इस तरह के विवाद के कारण यात्रियों और आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस का प्रयास रहेगा कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

.

खबरें और भी हैं...

  • नौकरानी ने किराएदार और मकान मालिक के घर की चोरी: पानीपत में ज्वेलरी और कैश लेकर फरार; 4 माह पहले रखा था काम पर

    पानीपत में ज्वेलरी और कैश लेकर फरार; 4 माह पहले रखा था काम पर|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रामपाल को एक बार फिर शास्त्रार्थ की चुनौती: पानीपत में हुई आर्य समाज की मीटिंग, 15 नवंबर को जींद के गुरुकुल में लगेगा मंच

    पानीपत में हुई आर्य समाज की मीटिंग, 15 नवंबर को जींद के गुरुकुल में लगेगा मंच|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar1:15
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल: पीछे से मारी टक्कर, घर लौट रहा था; युवक को हादसा याद नहीं

    पीछे से मारी टक्कर, घर लौट रहा था; युवक को हादसा याद नहीं|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा: परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; CCTV फुटेज मांगने पर नहीं दिखाई

    1:19
    • कॉपी लिंक

    शेयर