Gujarat Road Accident News: भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से एक एसयूवी के टकराने से ये भीषण हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, एसयूवी में सवार सभी लोग भावनगर से अलंग जा रहे थे, जहां वे एक शिपयार्ड में काम करते थे।
सुबह हुआ भीषण हादसा
इस हादसे को लेकर पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, हादसा भावनगर-सोमनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनी सर्विस रोड पर तलाजा तालुका के ट्रापज गांव के पास हुआ। (Gujarat Road Accident News) मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया। ट्रेलर हाईवे की सर्विस रोड पर खड़ा था और पीछे से आ रही बोलेरो सीधे उसके पिछले हिस्से में जा घुसी।
जोरदार थी दोनों वाहनों के बीच टक्कर
Gujarat Road Accident News: अलंग के पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने बताया कि, ''ट्रेलर ट्रापज गांव के पास सर्विस रोड पर खड़ा था और यह इलाका अलंग पुलिस थाना क्षेत्र में आता है। पीछे से आई बोलेरो ने ट्रेलर में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह भी आगे की ओर खिसक गया। टक्कर के बाद मौके का मंजर बेहद भयावह था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में एसयूवी पूरी तरह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ शव सड़क पर दूर-दूर तक बिखरे मिले।''
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के शव भावनगर के सरकारी अस्पताल भेजे गए, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया गया। (Gujarat Road Accident News) पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हादसा किस वजह से हुआ और एसयूवी की रफ्तार कितनी थी, इन तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Airtel IQ Gateway Launch: SMS से WhatsApp तक अब सब एक जगह! Airtel ने लॉन्च किया IQ Gateway, जानें कैसे करेगा काम
- CG Coal Levy Case: छत्तीसगढ़ में कोल लेवी मामले में ईडी का बड़ा खुलासा, चार्जशीट में कुमार विश्वास का भी नाम आया सामने, जानिए क्या है कनेक्शन
- Meerut Crime News: बेवफाई ने ली एक और पति की बलि! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, अब कब्र से निकाला जाएगा शव