Guwahati Night Club Video Viral: नाइट क्लब में बाउंसरों ने पहले महिला को बेरहमी से पीटा, फिर सबके सामने उतरवाए कपड़े, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल / Image: Viral Video
HIGHLIGHTS
- नाइट क्लब में महिला से कथित मारपीट
- नाइट क्लब में महिला से कथित मारपीट
- महिला के कपड़े भी आंशिक रूप से उतारे गए
गुवाहाटी: Guwahati Night Club Video Viral गुवाहाटी के एक नाइट क्लब में झगड़े के बाद बाउंसरों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसके कपड़े आंशिक रूप से उतार दिए। इस घटना का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात खानापारा इलाके के एक नाइट क्लब में हुई बताई गई है। इस संबंध में पुलिस से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
महिलाओं से बाउंसर ने की मारपीट
Guwahati Night Club Video Viral ‘पीटीआई-भाषा’ वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका। वीडियो में एक महिला इमारत की पार्किंग में फर्श पर पड़ी दिख रही है और उसे कथित तौर पर बाउंसर पीट रहे हैं। बाद में एक अन्य महिला उसे बचाने के लिए आती दिखाई देती है। क्लब की इमारत में तैनात एक सुरक्षा गार्ड के अनुसार, महिला कुछ दोस्तों के साथ पब में आई थी। उसने दावा किया कि महिला ने क्लब के अंदर बीयर की बोतल से एक महिला बाउंसर पर कथित तौर पर हमला किया था।
A woman was allegedly assaulted at a Guwahati nightclub, with viral footage showing a violent confrontation. Police have detained the club manager and are investigating the incident and the roles of those involved.#Guwahati #Assam #WomensSafety #CrimeNews #NewsBreak24 pic.twitter.com/HoDjT96cE6
— NewsBreak24 (@NewsBreak24Live) October 2, 2026
कपड़े उतरवाने का भी लगाया आरोप
गार्ड ने कहा कि इससे अन्य बाउंसर नाराज हो गए और वे महिला को नीचे पार्किंग क्षेत्र में ले गए, जहां उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। उसने आरोप लगाया कि बाउंसरों ने महिला के कपड़े भी आंशिक रूप से उतार दिए।
ये भी पढ़ें
- Dhar Road Accident News: फिर खून से लाल हुई सड़क, एक झटके में खत्म हो गई 3 लोगों की जिंदगी, पूरे गांव में मचा हड़कंप
- Today Live Breaking News and Updates 3 October 2026: टीम इंडिया ने जीता टॉस, लिया पहले बैटिंग का फैसला, एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान की पहले गेंदबाजी
- BJP MLA Pritam Lodhi Government House Theft: भाजपा विधायक के सरकारी आवास में चोरी की वारदात, जानें क्या-क्या ले उड़ें चोर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Deepak Dilliwar
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...
Web Title: Guwahati Night Club Video Viral: Woman beaten up by bouncers at Guwahati nightclub, accused of partially undressing