शहर के इस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा, Gwalior Sex Racket: 12 Boys and Girls Caught Having Sex

Gwalior Sex Racket: शहर के इस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा, 12 लड़के-लड़किया आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

Gwalior Sex Racket. Image Source- IBC24

Modified Date: September 6, 2026 / 09:59 pm IST

Published Date: September 6, 2026 9:59 pm IST

ग्वालियरः Gwalior Sex Racket: मध्यप्रदेश के ग्वालियर पुलिस इन दिनों स्पा सेंटरों में चल रहे अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन चला रही है। हर दिन अलग-अलग स्पा सेंटरों दबिश देकर जांच कर रही है। इसी बीच अब एक बार फिर ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मैनेजर सहित 13 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है।

Gwalior Sex Racket: मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला गोविंदपुरी इलाके का है। पुलिस को एलीमेक्स स्पा सेंटर में अनैतिक काम किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर में छापा मारा। यहां 7 युवक और 5 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने महिला मैनेजर सहित सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि कंपू थाना क्षेत्र में शनिवार रात को पुलिस की संयुक्त टीम ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। STL स्पा सेंटर में दबिश देकर पुलिस ने दो युवतियों और एक युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा। मौके से कई प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से स्पा सेंटर को सीज कर दिया था। स्पा सेंटर की महिला मैनेजर समेत सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • Tilak-Vaibhav Fight Video: मैदान में भिड़े तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी, बीच-बचाव करने पहुंचे अंपायर, आप भी देखें वीडियो
  • Satya Niketan Building Collapse: राजधानी के सत्य निकेतन में ढही बिल्डिंग, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान जारी
  • Jashpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, बेटी से एकतरफा प्यार में युवक ने की महिला की हत्या, इस बात पर टांगिया से काट डाला 
  • Urmila Matondkar: थाई-स्लिट गाउन में उर्मिला का कातिलाना अंदाज! 52 की उम्र में दिखीं बेहद हसीन 
  • Ram Mandir Chanda Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 8 आरोपियों को बड़ा झटका, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत, अब इस दिन होगी सुनवाई 
  • Neha Marvya IAS Controversy: आईएएस नेहा मारव्या का 50 दिन के भीतर दूसरी बार तबादला, अफसरों के ग्रुप में बयां किया दर्द, कहा- कर्मचारियों ने दी थी ट्रांसफर करवाने की धमकी

Join Our Whatsapp Group


whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

Web Title: Gwalior Sex Racket: 12 Boys and Girls Caught Having Sex

advertisement will close in 10 seconds ×

ads