
प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान'
Akshay Kumar And Saif Ali Khan Haiwaan: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हैवान’ के जरिए पर्दे पर नजर आने वाले हैं. इसमें सैफ अली खान हीरो के किरदार में हैं और अक्षय नेगेटिव रोल में हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विलेन के रोल के लिए अक्षय कुमार प्रियदर्शन की पहली पसंद नहीं थे. प्रियदर्शन पहले बॉबी देओल को कास्ट करना चाहते थे, जिन्होंने साल 2023 में ‘एनिमल’ में विलेन बनकर धमाका कर दिया था. ‘एनिमल’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.
प्रियदर्शन ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने नेगेटिव रोल का ऑफर पहले बॉबी देओल को दिया था, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था. उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने बॉबी को कहानी सुनाई थी, तो उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी. इसी वजह से उन्होंने ‘हैवान’ करने से मना कर दिया था.
अक्षय खन्ना की होने वाली थी कास्टिंग
प्रियदर्शन ने ये भी बताया था कि बॉबी देओल के मना करने के बाद उन्होंने अक्षय खन्ना को भी कास्ट करने के बारे में सोचा था. फोन पर बात भी हुई थी और अक्षय खन्ना ने उन्हें मिलने के लिए भी बुलाया था. प्रियदर्शन ने ये भी सोच लिया था कि अगर बॉबी की तरह अक्षय खन्ना ने भी मना कर दिया, तो फिर वो ये फिल्म लेकर सुनील शेट्टी के पास जाएंगे. हालांकि, इस फिल्म से जुड़ना अक्षय कुमार की किस्मत में लिखा था.
प्रियदर्शन अक्षय खन्ना से मिलते, उससे पहले ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने अक्षय कुमार को ‘हैवान’ की कहानी सुनाई. उन्हें ये फिल्म सही लगी और उन्होंने विलेन का रोल करने के लिए दिलचस्पी दिखाई. इस तरह वो इस फिल्म का हिस्सा बन गए.
हैवान का टीजर
ये भी पढ़ें-
अजय देवगन ने क्राइम पेट्रोल में किया रिप्लेस, अनूप सोनी ने तोड़ी चुप्पी
4000 करोड़ी रामायण में इस TV एक्टर को कैसे मिले 7 रोल? रावण बने यश से है खास कनेक्शन
‘हैवान’ रिलीज डेट
‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 12 अगस्त को मेकर्स ने इस फिल्म का एक छोटा सा टीजर वीडियो भी जारी किया, जिसमें अक्षय और सैफ की झलक दिख रही है. इन दोनों के अलावा बोमन ईरानी, राजपाल यादव जैसे स्टार्स भी इस पिक्चर का हिस्सा हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More